BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: जिले में कोरोना का मरीज मिला...आस पास एरिया कंटेंटमेंट घोषित देखें विडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, May 11, 2020

मंडला: जिले में कोरोना का मरीज मिला...आस पास एरिया कंटेंटमेंट घोषित देखें विडियो

मंडला:  जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया है नैनपुर विकासखंडके पिंडरई का रहने वाला मकसूद की रिपोर्टकोरोना पॉज़िटिव आई है। पिंडरई निवासी मकसूद पिता रियाज उम्र 34 वर्ष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मकसूद नागपुर में काम करता है जो 5 मई को सुबह मंडला आने के पश्चात पिंडरई गया और विद्यानगर में अपने चाचा के यहां रुका था। उसने बाहर से आने की जानकारी पुलिस को दी थी। बुखार आने पर उसने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया जिससे उसका बुखार खत्म हो गया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा खबर दिए जाने पर कलेक्टर डॉ जगदीश चंद्र जटिया के निर्देश पर मकसूद का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट आज देर रात पॉजिटिव प्राप्त हुई है। मकसूद एवं उसके चाचा सहित परिवार के सभी सदस्यों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। मकसूद के अनुसार वह किसी के घर आया गया नहीं है फिर भी प्रशासन द्वारा उसके संपर्कों की जांच की जा रही है। कलेक्टर डॉ जगदीश चंद्र जटिया द्वारा पिंडरई के विद्यानगर को कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।

देखें विडियो 




No comments:

Post a Comment