BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर का बड़ा असर: नमक चावल खाने वाले बेगा परिवारों की समस्या सुनने प्रशासनिक अधिकारियों ने दौड़ लगायी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 15, 2020

खबर का बड़ा असर: नमक चावल खाने वाले बेगा परिवारों की समस्या सुनने प्रशासनिक अधिकारियों ने दौड़ लगायी

रेवांचल टाइम्स की खबर का बड़ा असर
बेगा परिवारों की समस्या को सुनने एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लगाई  ठाड़ पथरा दौड़


जनपद सीईओ और सचिव को लगाई फटकार , अनुदान राशि में लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

डिण्डोरी। रेवांचल टाइम्स की खबर का बड़ा असर हुआ है जहां पर रेवांचल टाइम्स  के द्वारा गुरुवार को ठाड़ पथरा के बेगा गांव की आर्थिक तंगी से जूझने की खबर वही, चावल में नमक डालकर खाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, जिस को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी जिसमें एसडीएम डिण्डोरी कुमार सत्यम करंजिया तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा और जनपद सीईओ प्रश्न चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे जहां पर ग्रामीणों के बीच जाकर अधिकारियों  ने समस्याएं सुनी उसके लिए जनपद सीईओ और पंचायत के सचिव को फटकार भी लगाई
वहीं वही दूरस्थ आदिवासी गांव में लॉक डाउन के चलते परेशान बैगाओं की हर संभव मदद करने के लिए जनपद स्तर पर जिम्मेदारों को निर्देशित भी किया। वहीं कुमार सत्यम ने मौके में पहुंचकर बेगा महिलाओं के बीच  जा कर उनकी समस्याओं को भी सुना, । जनपद स्तर पर सीईओ और पंचायत सचिव को पात्र हितग्राहियों को अनुदान राशि दिलाने वही खातों का सत्यापन कर राशि खाते में पहुंची या नहीं पहुंची और अगर पहुंची है तो किसके द्वारा निकाली गई है, जिसका पूरा ब्योरा मांगा शुरू से अभी तक वही कुमार सत्यम ने कहा कि अगर राशि में कोई भी हेराफेरी पाई जाती है, तो जिसकी गलती होगी उस पर कार्यवाही की जाएगी।
तेजस्विनी समूह व जनपद के माध्यम से बांटा गया रोजमर्रा में उपयोग करने वाली वस्तु जैसे मसाले व तेल आदि
रेवांचल टाइम्स में  गुरुवार को आदिवासी महिलाओं द्वारा अपने मसाले के डिब्बों को दिखाते हुए प्रशासन से गुहार लगाई थी, वही सब्जी महंगी और उपलब्ध होने नहीं होने के चलते उन्हें सब्जी और मसाले  जैसे सामग्री नहीं मिलने से परेशान महिलाओं की गुहार को सुनते हुए प्रशासन ने तेजस्विनी समूह जनपद के माध्यम से एक पैकेट  जिसमें पोषण आहार के साथ सब्जी तेल मसाले और अन्य जरूरत की सामग्री ग्राम थाड पथरा के 105 लोगों को बांटी गई।
 मस्टर्ड जारी कर रोजगार कराया जाए मुहैया
वही बैगा आदिवासी महिलाओं की समस्या थी कि उनके द्वारा  फारेस्ट डिपो में काम किया जा रहा था लेकिन इस बार लॉक डाउन के चलते डिपो में भी इनको काम नहीं मिल पाया वही कुमार सत्यम ने पंचायत से मास्टर जनरेट कर यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने का प्रयास करने के लिए भी कहा ,वही जनपद सीईओ और पंचायत सचिव को यहां पर उपस्थित रहकर वे गांवों को रोज काम पर बुलाने के लिए भी निर्देशित किया वही रोज सब इंजीनियर के माध्यम से काम कर रहे मजदूरों का सर्वे करने के लिए भी बोला गया।

सर्वे कर छूटे लोगों की सूची बनाकर उचित मूल्य की दुकान से मुहैया कराया जाए राशन
वही कुरा कुमार सत्यम ने जनपद सीईओ और पंचायत सचिव को यह भी निर्देश दिया कि एक सूची बनाकर सर्वे किया जाए जिसमें बीपीएल सूची के बाहर के लोग पात्रता पर्ची में जिनका नाम नहीं है वही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और मुख्यमंत्री की 25 कैटेगरी वाले आवंटन से जो लोग वंचित हो गए हैं जो लोग अभी तक जिन को राशन मुहैया नहीं कराया गया है उनको उचित मूल्य की दुकानों से सेल्समैन के माध्यम से जल्दी से जल्दी उन छोटे परिवारों को राशन दिलवाया जाए ।

इनके अनुसार
हमने यहां पर लॉक डाउन में जो भी आदिवासी बेगा परिवार के लोग हैं उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए अनुदान राशि से लेकर , छूटे परिवारों को राशन वितरण से लेकर ग्राम पंचायत के माध्यम से इन्हें मस्टर्ड जारी करके ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराने के लिए जनपद सीईओ व पंचायत सचिव निर्देशित किया गया है। अनुदान राशि के विषय में अगर अनियमितता पाई जाती है तो दोषी पर कार्यवाही की जाएगी।। पंचायत के माध्यम से जल्द ही मासक वितरण भी करा दिया जाएगा।
कुमार सत्यम
एस डी एम डिण्डोरी

रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट डिंडोरी

No comments:

Post a Comment