BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडौरी: बारिश के दिनों में बनने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले ही तैयारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 20, 2020

डिंडौरी: बारिश के दिनों में बनने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले ही तैयारी



डिंडौरी नगर परिषद बारिश के दिनों में बनने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले ही तैयारी कर रहा हैं. इसके लिए नगर परिषद सीएमओ शशांक आर्मो अपनी टीम के साथ शहर के उन इलाकों में सुध लेने पहुंचे जहां या तो जलभराव होता है या जहां की नालियां गंदगी से भरी पड़ी है. नगर परिषद में आगामी बारिश को देखते हुए जिले की नदीला लियों  को दुरुस्त करने नगर परिषद मुस्तैद

डिंडौरी। नगर परिषद के सीएमओ अपनी टीम के साथ डिंडौरी के 15 वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं. हर साल बारिश के महीनों में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती थी, जिसको लेकर रहवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार नगर परिषद डिंडौरी के सीएमओ अपनी टीम के साथ बारिश के पहले ही बड़े नाले और नालियों की सफाई के लिए तैयारी कर रहे हैं. जिसके लिए ऐसे स्थानों का मौके में जाकर निरीक्षण किया जा रहा है.
निरीक्षण के दौरान सीएमओ शशांक आर्मो अपनी टीम के साथ नगर के अवंती बाई चौक पर पहुंचे. जहां पर उन्होंने नालियों का निरीक्षण किया नालियों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नालियों की ऊंचाई ज्यादा है. जिसके चलते शहर का गंदा पानी नालियों के जरिए सड़कों पर आ जाता है. वहीं इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने मौके पर उपयंत्री को दिशा निर्देश दिए.जलमग्न की परेशानी को लेकर क्षेत्र की जनता ने कलेक्टर को इस बारे में बताया था, लेकिन अब तक इसका कोई हल नहीं निकला. वहीं इस बार नगर परिषद सीएमओ ने जब शहर के वार्डों का निरीक्षण किया तो उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश के दिनों में सिविल लाइन वार्ड में इस तरह की स्थिति दोबारा निर्मित नहीं होगी. इसी तरह से बारिश के दिनों में खनूजा कॉलोनी, नर्मदा गंज, पुरानी डिंडौरी सुबखार इमली कुटी के इलाकों में बस्तियों में पानी भर जाता है.  वही वार्ड क्रमांक 1 सुबखार मैं नवीन रोड निर्माण होने के साथ ही लोगों को घर रोड के नीचे आ जाने के कारण आगामी बारिश के मौसम में जलभराव का भी संकट है इस और भी नगर परिषद को मुस्तैदी के साथ कार्य करने की जरूरत है वही रोड ऊंची होने के साथ गुणवत्ता हीन बनाई गई है जो 1 महीने के अंतराल में ही रोड के ऊपर से छोटे-छोटे गिट्टी पत्थर निकलते नजर आ रहे हैं जिसके चलते कई बार गिट्टी पत्थरो से लोगों की गाड़ी फिसल कर गिरने का भी खतरा बना रहता है।

        रेवांचल टाइम से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment