विक्षिप्त शख्स की बदल गयी रंगत,पुलिस ने कुछ ऐसा किया कमाल.. कि ताजुब कर रहे लोग
मण्डला - बम्हनी- पुलिस विभाग के द्वारा बम्हनी में घूमने वाले एक विक्षिप्त व्यक्ति की ऐसी रंगत बदली गयी कि जो देखा बस देखता ही रह गया और किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि यह वह रविशंकर है जो मैले कुचेले कपड़े लपेटे और बाल ढाड़ी बढ़ाए रहता था। साथ ही लोगो की गाड़ियों को चंद पैसों के लिए साफ करता लोगो से भीख मांगता नजर आता था लोगो को आज तक पता नही था कि इस पागल के अंदर कोई रवि शंकर नामक युवक भी है जिसे आज बम्हनी पुलिस ने लोगो से रूबरू कराया
गर्मी के मौसम में इसकी परेशानी और साथ ही मानव सेवा का भाव लेकर पुलिस थाना बम्हनी बंजर के जवानों ने पहले रविशंकर के उलझे और गंदे सर के बाल काटे फिर सेविंग की और उस नहला धुला कर नए कपड़े भी पहनाए जिसके बाद एक नया रविशंकर सामने था जो लोगों के आकर्षण का केंद्र तो बना लोगो ने इस व्यक्ति को जरा भी नही पहचाना कि यह वही व्यक्ति है जो लोगो से 2- 4 रुपयों की भीख मांगता नजर आता था बम्हनी पुलिस के इस सेवा भाव की सभी नगर वासियो ने तारीफ की।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment