प्रदुषण रोकने हेतु युवा कर रहे हर संभव प्रयास
गाजर घास कटाई के साथ-साथ युवा जल प्रदुषण रोकने हेतु कर रहे जन-मानस से आग्रह
देवदरा पंचायत के देवनगर मे आजाद मंडली के युवाओं ने स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान देने का दे रहे,,
मण्डला,, राजीव कॉलोनी देवनगर के आजाद मंडली के युवाओं ने कोरोना वेश्विक महामारी के चलते स्वच्छता अभियान की नई शुरुआत की है। गत दिवस भी देवनगर की महिला मंडल द्वारा गरीबों में सूखा राशन , सब्जी ,तेल, मसाले ,निरमा बांटा गया है इस भयावह महामारी को देखते हुये आजाद मंडली ने बागडोर संभाली ओर कॉलोनी की रोड सहित स्थानीय मैदान के आस-पास लगी गाजर घास,बन्द पड़ी गंदी नालियों को साफ किया, खरपतवार साफ किया, जहाँ भी गंदगी नजर आयी वहाँ फिनाईल का छिड़काव करते हुवे साफ सफाई किया शाथ ही घर वालो से निवेदन किया कि अपने घरों के आसपास गंदगी न होने दें! साफ सफाई रखने का आग्रह किया! कोरोना से बचने के सुझाव दिए गए! युवाओं द्वारा लोगों को स्वच्छ व स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई बार-बार हाथ साफ करे सेनिटाइजर का उपयोग करें मास्क लगावे, बहुत आवश्यक कार्य हो तो ही घर से बाहर निकलें, समय-समय पर शासन प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशो का पालन करते हुए डिस्टेंन्स बनाऐ रखें!बताया गया कि जबसे कोरोना आया है तबसे हर इंसान को खुद के लिए गंदगी खतरनाक लगने लगी है, तब से यह बदलाव आ रहा है इसी प्रकार देश में सामाजिक कार्यकर्ता घर-घर गली गली की सफाई पर ध्यान दे रहे हैं। प्रतिदिन दवा का छिड़काव करा रहे हैं लोगों को खुले में कचरा नहीं फेकने का संदेश दे रहे हैं। शाथ ही जन-मानस से अपील की है की मां नर्मदा जल आज जितना शुद्ध,साफ है कई वर्षो के बाद आज ऐसा जल देखने को मिल रहा है!जल की स्वच्छता बनाए रखने हेतू स्वच्छ्ता बनाए रखने हेतू साबुन,सोडा,सेम्पू आदि का उपयोग घाटों पर न करते हुए अपने घर से ले जाकर कोई भी सामग्री जलप्रवाह न करे!कार्यक्रम में आजाद मण्डली के युवा पुरुषोत्तम भवेदी,अरुण पाल सिंह मार्को,घासी रावण पोर्ते, संजय सरोते,ब्रजभान कोकड़िया, दुर्गेश सिंह,बसंत मरावी, कवींद्र सिंह मार्को,संदीप धुर्वे, ज़हर सिंह श्याम, संजय परस्ते,कवींद्र पन्द्रो, धारामोती पोर्ते, आर्यकृष्ण सिंह मार्को, तुषार सिंह सहित अन्य युवा सम्मलित रहे!देश हित, राष्ट्रहित में इसी प्रकार के कार्यक्रम आगे भी चलते रहेंगे!!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment