BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंभीर सड़क हादसा चार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, May 12, 2020

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंभीर सड़क हादसा चार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


छपारा - राष्ट्रीय राजमार्ग 7 में करीब दोपहर 2:00 तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक ka03 एमक्यू 7035 कुल पांच लोग सवार थे। सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार में पांच लोग सवार बाहर फेंक गए जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

तीन घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए छपारा अस्पताल लाया गया था जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया था। जिसमें दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया, एक गंभीर रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पांच लोग कार सवार बेंगलुरु से उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जैतपुर गांव के ग्राम थाना शिवरतनगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। बिजनेस के सिलसिले से बेंगलुरु में रहा करते थे जो अपने गांव के लिए पास बना कर लौट रहे थे। छपारा थाना क्षेत्र के बंजारी मंदिर के पीछे से गुजरने वाली फोर लाइन सड़क से नियंत्रण होकर कार पलट गई, जिससे हादसा हुआ। जितेंद्र अवस्थी और अंशु अवस्थी दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। तीन लोग इस कार में सवार थे गयादीन पंकज, वरुण कुमार।यह सभी इस कार में सवार थे घटना की जानकारी मिलने के बाद छपारा पुलिस ने मौके से मृतक तक शवों को ला कर मरचुरी भवन में रख दिया है ।वहीं इस हादसे की खबर मिलने के बाद उनके परिवार के लोग उत्तर प्रदेश से रवाना हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी नीलेश श्रीराम परतेती, तहसीलदार नितिन गौड, नायब तहसीलदार भूपेंद्र अहिरवार, एस डी ओ पी लखनादौन आरएन परतेती घटनास्थल का जायजा लिया है।

रेवांचल टाइम्स से राजकुमार ठाकुर केवलारी सिवनी

No comments:

Post a Comment