BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर: राशन तो दे रहे साहेब पर फोटो खेचाके, गरीब कोरोना से नहीं शर्म से मर जाये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, May 7, 2020

जबलपुर: राशन तो दे रहे साहेब पर फोटो खेचाके, गरीब कोरोना से नहीं शर्म से मर जाये

शहर के अमखेरा बस्ती में जिला रेडक्रॉस समिति द्वारा संदीप चौधरी, सितारे चौधरी, मकबूल अंसारी, गुड्डू कोरी ,पूनम कुमारी, पच्चू बाई व अन्य 40 लोगो को राशन के पैकेट उपलब्ध कराकर उनके भोजन का इंतजाम किया गया है ।

लॉक डाउन के कारण काम बंद हो जाने से इनके सामने खाद्य सामग्री का प्रबंध करना कठिन हो गया था । ऐसी स्थिति में इन लोगों ने रेड क्रॉस सोसाइटी जबलपुर से मदद की गुहार लगाई ,इस पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित ने सहायता के रूप में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, नमक उन तक रेडक्रॉस के वॉलंटियर दिलीप तिवारी,सचिन सोनी,सचिन चौधरी, छोटू चौधरी के माध्यम से पहुंचाया । बस्ती के नागरिकों ने कठिनाई बताने के कुछ समय बाद ही राशन सामग्री के रूप में मिली सहायता के लिए कलेक्टर श्री भरत यादव, जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी का धन्यवाद दिया गया।

No comments:

Post a Comment