BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी: दुकानदार नहीं लगा रहे मास्क, सैकड़ों ग्राहक आते है दुकान पर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 10, 2020

डिंडोरी: दुकानदार नहीं लगा रहे मास्क, सैकड़ों ग्राहक आते है दुकान पर

जिला मुख्यालय में व्यापारी नहीं कर रहे शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन जिम्मेदार ..............?



सोशल डिस्टेंसइंग को लेकर लापरवाही में उतरे जिला मुख्यालय के व्यापारी


दुकानदार नहीं लगा रहे मास्क, सैकड़ों ग्राहक आते है दुकान पर

रेवांचल टाइम्स डिंडोरी, 10 मई 2020, कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉक डाउन में विगत दिनों से दुकानें खोलने की दी गई छूट का कुछ दुकानदारों द्वारा नाजायज फायदा उठाया जा रहा है, दुकानों पर न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है न ही किसी तरह के एतिहात बरते जा रहे हैं आज पुलिस द्वारा भी दुकानदारों को समझाइश देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के प्रयास किए जाते रहे किंतु फिर भी बहुत से दुकानदार अपनी दुकानों में  बिल्कुल बेपरवाह नजर आ रहे है। अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानों में बिना मास्क लगाए ही बैठते हैं जबकि उनकी दुकान पर तमाम ग्राहक आते हैं जिनकी कोई पहचान नहीं है, इनका कोई स्वास्थ्य परीक्षण नहीं है इस स्थिति में कभी भी शहर की स्थिति बिगड़ सकती है कोरोना का संक्रमण लोगों को अपनी गिरफ्त में ले सकता है। वही मोके पर पुलिस कर्मी अशोक उसराठे द्वारा दुकान दारो को फटकार लगाते हुए समझाइस भी दी गई।
प्रशासन द्वारा साफ निर्देश जारी किए गए थे कि बाजार में दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा कोबिड – 19 के सभी निर्देशों का पालन किया जावेगा, संक्रमण के फैलाव को रोकने जिला मुख्यालय के बाजार में सारे नियमों की धज्जियां उड़ा रहे, दुकानों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने पर लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे है, जबकि व्यापारियों द्वारा जिला प्रशासन को कोबिड -19 के निर्देशों को मानने का आश्वासन दिया गया था।


गौरतलब है कि कल शाम शाहपुरा के एक व्यक्ति को और कोरोना से संक्रमित पाया गया और उसके साथ आज लगभग 40 लोगों को उसके संपर्क में आने के कारण कोरांटाइन किए जाने की खबर है गौरतलब है कि इसी तरह की लापरवाही पूरे जिले में खुल रहे बाजार में देखी जा रही  हैं लोग बड़े निश्चिंत होकर सोशल डिस्टेंसइग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं इसके परिणाम आगमी समय मे दुखद हो सकते है  :-

रेवांचल टाइम्स से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment