BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर पहुंची, इलाके में मचा हड़कंप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, May 5, 2020

टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर पहुंची, इलाके में मचा हड़कंप

इंदौर। शहर के चंदन नगर थाना इलाके के टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग लगी है। आग की लपटो को देख रहवासियों में हड़कंप मच गया। ​लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल की टीम को दी।
जिसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि टेंट हाउस गोदाम कॉलोनी के अंदर होने की वजह से फायर की टीम को पहुंचने में समय लग गया।
जिसके चलते आग और फैल गया। इस बीच दमकल के पहुंचने तक रहवासियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश की।

No comments:

Post a Comment