BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी: थाना प्रभारी की समझाइश से जमीन विवाद में पक्षों के बीच हुआ समझौता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, May 5, 2020

डिंडोरी: थाना प्रभारी की समझाइश से जमीन विवाद में पक्षों के बीच हुआ समझौता

थाना प्रभारी की समझाइश से जमीन विवाद में पक्षों के बीच हुआ समझौता




रेवांचल टाइम्स डिंडोरी मई,5,2020, थाना प्रभारी गाड़ासरई, श्रीमती रमा आर्मो की समझाइश के बाद दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का आपसी समझौते से निराकरण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बजाग क्षेत्र के बरशोद ग्राम के खुरखुशियान टोला अतरिया के आवेदक सहदेव पिता बंजारी जाति बैगा से आपसी तालमेल और लेनदेन पर अनावेदक मंडसु पिता झोलटी जाति महरा ने आपसी सहमति से रूपए 1500/- वर्ष 2012-13, में उधार ले लिया और इसी दबाव में मड्सू ने कुछ और लोगों की भूमि पर खेती बाड़ी करते हुए गांव का निस्तारण रास्ता भी बन्द कर दिया गया और सहदेव की भूमि पर उधार दिए गए पैसों को लेकर दबाव बनाते हुए अपना घर बना कर कब्जा कर लिया गया परेशान आवेदक द्वारा पुलिस जनसुनवाई में अपनी समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया।

4 मई 2020 को पुलिस थाना गाड़ा सरई नगर निरीक्षक रमा श्रीमती रीताआर्मो द्वारा मौका मुआयना करवाकर पंचनामा आदि बनवाकर की गई शिकायत की जांच और पूछताछ के बाद दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए


मार्गदर्शन देकर आपसी सहमति समझौते में पांच हजार रूपए सहदेव द्वारा मड्सू को को देने और तब मदसू द्वारा भूमि खाली कर दिए जाने के लिखित समझौते पर दिनों पक्षों से सहमति दर्ज कर। आपसी सुलह करते हुए थाना प्रभारी को शांतिपूर्ण हल निकलवाने के लिए धन्यवाद दिया गया और दोनों पक्ष साथ साथ वापस अपने घर गए।

डिंडोरी से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment