BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक ने की जीतेगा बिछिया, हारेगा कोरोना मुहिम की शुरुआत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 15, 2020

विधायक ने की जीतेगा बिछिया, हारेगा कोरोना मुहिम की शुरुआत


बिछिया विधानसभा सैनिटाइजेशन अभियान का किया आगाज

भुआबिछिया

कोरोना संक्रमण की महामारी लगातार बढ़ रही है। इन परिस्थितियों में अपने क्षेत्र को इससे सुरक्षित रखना हम सभी की एक सम्मिलित जिम्मेदारी है। अपनी इसी जिम्मेदारी को निभाने की दिशा में  शुक्रवार को विधायक द्वारा  अपने सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र बिछिया में   अपने
कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओ के श्रमदान के साथ स्वयं के संसाधनों से सैनिटाइजेशन अभियान प्रारम्भ किया यह अभियान   सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा । इसकी शुरूआत बिछिया विधानसभा मुख्यालय से की गई जहाँ विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सेनेटाइजिंग कार्य का जिम्मा उठाते हुए सर्व प्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुआ बिछिया में सैनिटाइजिंग का कार्य किया 
 इसके बाद पुलिस थाना बिछिया नगरपरिषद बिछिया कार्यालय के साथ वार्ड क्रमांक 2 , 3 ,  8 ,9 अन्य वार्डों में सैनिटाइजिंग किया इस दौरान जनता द्वारा इस कार्य की खूब प्रशंसा की गई तथा कई स्थानों पर जनता द्वारा ताली बजाकर कार्य का स्वागत किया गया साथ कि कुछ असहाय लोगो को अनाज वितरण भी विधायक द्वारा किया गया। विधायक ने बताया कि आज इस  दिन की शुरुआत  बिछिया  से की जा रही है जो पूरे विधानसभा में होगी आज बिछिया के समस्त वार्डों में सैनिटाइजिंग कार्य किया जाएगा  बाद में इसके अंतर्गत शनिवार 16 मई को प्रातः 10 बजे से ग्राम व ग्राम पंचायत घुघरी क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कार्य किया जाएगा।विधायक ने कहा है कि इस जीवन रक्षक कार्य में यदि आप भी अपना श्रमदान देना चाहें तो वह अभिनंदनीय होगा। आप सभी के सहयोग से यह लड़ाई हम जीतेंगे और करो ना हारेगा और बिछिया जीतेगा । इस दौरान विधायक नारायण सिंह पट्टा जिला अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रागनी परते , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी , पार्षद रणधीर राजपूत  , जगदीश कसार , अशोक राजपूत  ,टेकराम राय , शशांक गोस्वामी , सुभाष मिश्रा शोभित रावत, प्रफुल्ल तिवारी अमन राजपूत इरशाद खान टीकाराम तुमराली निखिल राजपूत रजनीश मारवंश एवं अन्य कार्यकर्ता समाजसेवी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment