व्यापारिक क्षेत्र में कुछ हद तक सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नियमों का पालन करते हुए छूट प्रदान की गई है । और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में गाइडलाइन्स का अच्छे से पालन हो इस हेतु बिछिया पुलिस विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बिछिया नगर निरीक्षक श्री कुलदीप खत्री द्वारा सरकार और स्वास्थ्य विभाग के नियम और गाइडलाइन्स को लेकर चर्चा की गई । व्यापारियों द्वारा भी विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किये गए और दुकानों में स्वच्छता और सावधानी संबंधित और भी अन्य उपाय करने पर भी चर्चा की गई ।
यह बैठक पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्पन्न हुई ।
बैठक में नगर निरीक्षक कुलदीप खत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पूरी गोस्वामी, अशोक नानकनी, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र रावत, प्रमोद पिपरसानियां, राजेन्द्र अग्रवाल, यशवंत बजाज, प्रमोद गुप्ता, सुबोध गुप्ता, चंद्रकांत शर्मा, बनती बजाज, अप्पू परिहार, शशिकांत श्रीवास्तव , विकास पिपरसनियाँ, शिव अग्रवाल, शोभित रावत सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे ।
रेवांचल टाइम्स से- प्रहलाद उइके भुआ बिछिया



No comments:
Post a Comment