BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर 100 बिस्तार अस्पताल में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन में हो रही आव्यवस्थाएं, कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 8, 2021

नैनपुर 100 बिस्तार अस्पताल में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन में हो रही आव्यवस्थाएं, कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन




रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अब लोगों की झिझक खत्म हो चुकी है। लोग स्वयं ही केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। टीका लगवाते समय का फोटो भी खिंचवा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग स्वयं ही सेल्फी लेकर इसको इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इससे अन्य लोग भी जागरूक होकर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने को जागरूक हो रहे हैं। 


वैक्सीन सेंटरों पर जमकर मनमानी हो रही है। यहां पर न कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है और न ही वैक्सीनेशन के लिए पहुंचने वालों के लिए उचित वेटिंग रूम की व्यवस्था है इस कारण से भीड़ एकत्रित हो रही है। नैनपुर के धनोरा स्थित 100 बिस्तर अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर तो कचरा भी खुले में फेंका जा रहा है इससे कोरोना फैलने की आशंका है।


100 बिस्तर अस्पताल में संचालित कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर जरूरत से ज्यादा भीड़ एकत्रित हो रही है। यहां न तो छह फीट की दूरी बनाई जा रही है और न ही लोग मास्क लगाकर जा रहे हैं। यहां लाइन में खड़े लोगों के बीच एक फीट की दूरी भी नहीं है। न केवल लाइन में बल्कि सेंटर भीतर भी लोग बगैर मास्क के पहुंच रहे थे।


नैनपुर नगर में लोगों को वैक्सिंन तो लगाई जा रही है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और लगातार यहां अवस्थाएं हो रही हैं अस्पताल प्रबंधक किसी भी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहा है जिससे कोरोनावायरस की चैन तोड़ना तो दूर बल्कि बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले देखा गया था की वैक्सीनेशन केंद्र में लोग आकर एकत्रित हो जाते हैं लेकिन कर्मचारी नदारद रहते हैं और ताला तक नहीं खुलता लोगों को मजबूरन बाहर ही बैठना पड़ता है। वैक्सीनेशन सेंटर में  वृद्धजनों के लिए बैठने की भी व्यवस्था नहीं है वैक्सीनेशन सेंटर में वैक्सीन लगवाने नगर की महिलाएं नव युवा एवं वृद्धजन भी आ रहे हैं लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment