एसडीएम को पत्र लिख कर दी जानकारी
रेवांचल टाइम्स - विधायक ने लिखा प्रभारी मंत्री सहित जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को पत्र
बरघाट में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में बेड की कमी को लेकर बरघाट नगर मे जनहित के सेवा भाव से हमेशा अग्रसर रहने वाले मोहन परोहा ने सार्थक पहल की है। उन्होंने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अपने बरघाट मे 100 बिस्तर का कोविड सेंटर बनाने का पूरा खर्चा उठाने की जिम्मेदारी लेते हुए निशुल्क रूप से दवाई उपलब्ध कराने का प्रशासन को ऑफर दिया है।
इस सबंध में मोहन परोहा द्वारा एसडीएम को पत्र लिखकर उन्होंने यह पेशकश की है। मोहन परोहा ने पत्र मे लिखा है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते संक्रमण के लगातार बढ़ रहे है।
जिसके चलते बरघाट क्षेत्र इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है । यहां इस महामारी से ग्रसित लोगों के लिये कोई भी कोविड केअर सेंण्टर, नही है , जो कि इस परिस्थिति में अत्यंत आवश्यक है।
मैं एक 50 बिस्तरों का केयर सेंटर जो जरूरत पड़ने पर 100 बिस्तरों का भी किया जा सके को तुरंत बनवाने के प्रतिबद्ध हूँ ।
इस कोविड सेंटर में निम्न सुविधाएं हमारी तरफ से दी जा सकेंगी ।
1, कम गंभीर मरीजों के लिए 50 – 100 बिस्तर एवं अन्य जरूरी सुविधाएँ ।
2, दवाइयाँ –डॉक्टर की सलाह से निःशुल्क दवाइयां
( कुछ निःशुल्क दवाइयाँ भी )
3,टेलीफोन व वीडियो कॉल के माध्यम से जबलपुर एवं अन्य बड़े शहरों के सीनियर डॉक्टरों से सलाह उपलब्ध कराया जाएगा ।
4, सिर्फ अति आवश्यक परिस्थितियों में ऑक्सिजन उपलब्ध कराने का भी प्रयास रहेगा ।
महोदय जी मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि कोविड-19 इंटर में मेरे द्वारा यथासंभव सभी प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी प्रशासन से अनुरोध है कि सरकारी भवन या स्कूल आदि प्रदान करें या उसमें स्थान निर्धारित करें जिसमें 3 – 4 महीने के लिए एक अच्छा सा Covid Care Center बनाया जा सके । साथ ही
स्थानीय BMO के दिशा निर्देशन में इस सेंटर हेतु आवश्यक स्टॉप उपलब्ध करावे ताकि शासकीय चिकित्सकों की नियमित निगरानी में मरीज स्वास्थ्य लाभ ले सके सांची कोविड-19 स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में नियमित रूप से मरीजों का निरीक्षण करें और डाटा संधारित करें ।
बरघाट नगर में इस सुविधा से कम गंभीर लोगों को सिवनी – नागपुर – जबलपुर नही जाना पड़ेगा। आइसोलेशन व दवाई यहीं उपलब्घ होंगे। अनेक लोगों को सुविधा मिलेगी एवं जीवन रक्षा होगी ।
मोहन परोहा के पत्र के आधार पर विधायक ने प्रभारी मंत्री सहित जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को पत्र लिखकर कहा है कि कोविड़ -19 के जिला प्रभारी मा. मंत्री रामकिशोर कांवरे जी की अध्यक्षता में दिनांक 13/04/2021 को कोविड़ के संबंध में जिले में बैठक सम्पन्न की गयी थी। बैठक के दौरान मा. मंत्री जी द्वारा कहां गया था कि जिले के किसी भी मरीज को उपचार हेतु जिले से बाहर नही भेजा जायेगा उसका ईलाज जिले में ही किया जायेगा । इसके लिए जिले के साथ – साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी कोविड़ मरीजों के ईलाज के लिए बेड़ों की व्यवस्था करनी पड़ेगी। कोविड़ मरीजों के उपचार हेतु सरकार हर संभव मदद करेगी संसाधनों एवं धन की कोई भी कमी नहीं आने देंगे। इस संबंध में मेरे द्वारा कहां गया था कि इस महामारी से निपटना आसान नहीं है हमें जनता से भी मदद लेनी पड़ेगी क्योंकि समाज में ऐसे बहुत सारे लोग है जो इस तरीके के पुनित कार्यों में अपना सहर्ष सहयोग प्रदान करते हैं। मैं अत्यंत हर्ष के साथ आपको सूचित करता हूं कि हमारे बरघाट नगर के श्री मोहन प्रसाद परोहा जी जोकि वर्तमान में जबलपुर एवं मुंबई में कार्यरत रियल स्टेट डेवलपमेन्ट कम्पनी के एम.डी. है, इनके द्वारा बरघाट नगर में फिलहाल फर्स्ट फेस में 50 बिस्तरों का कोविड़ केअर सेन्टर की व्यवस्था एवं जरूरत पड़ने पर 100 बिस्तरों तक इसका विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कि है ।
कृपया शीघ्र ही कोविड़ सेन्टर हेतु भवन एवं आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था करें। ताकि तत्काल बरघाट नगर में एक सर्वसुविधायुक्त कोविड़ सेन्टर की स्थापना हो सकें । जिला चिकित्सालय में कोविड़ मरीजों का भारी दबाव है मरीजों को बेड़ उपलब्ध नही हो पा रहें है मरीज उपचार हेतु यहां – वहां भटक रहे है। सम्पन्न लोग अपना उपचार नागपुर – जबलपुर या अन्य स्थानों में जाकर करा लेते है , परंतु गरीब लोगों को समय से ईलाज एवं डॉक्टरी सलाह न मिलने के कारण असमय मृत्यु हो रही है । उक्त कोविड़ केअर सेन्टर की स्थापना से ऐसी घटनाओं को रोकने में हम कामयाब होंगे ।

No comments:
Post a Comment