BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
106 साल के दादा जी ठीक हो सकते है तो आप क्यो नही....देखिए वीडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 26, 2021

106 साल के दादा जी ठीक हो सकते है तो आप क्यो नही....देखिए वीडियो




रेवांचल टाइम्स-106 वर्षीय श्री मोहन मुकद्दम  भंडारपुर के दादा जी कोरोना पॉजिटिव थे, जो कोमा की स्थिति में चले गए थे, लेकिन कुरई के  डॉक्टर श्री रामनंदन सनोडिया के इलाज और उनकी देखरेख में घर पर ही दादा जी का इलाज किया गया, बहुत गम्भीर अवस्था मे पहुंचने के बाद, डॉ सनोडिया के प्रयास से 106 वर्षीय दादा जी आज ठीक हो गए है, तथा आज अपने हाथों से खाना भी खा रहे है, जबकि इनके ही परिवार में 10 लोग ओर कोरोना पॉजिटिव थे, जिनकी हालात भी सुधर गए है, ये हम सभी के लिए भी एक मिसाल है कि, जब 106 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने घर पर ठीक हो सकते है, तो फिर हमारी-तुम्हरी उम्र ही क्या है ? इसलिए बिल्कुल  घबराइए नही, अपने आप पर विश्वास करें, आप सभी घरों पर ठीक हो सकते है, 


 डॉ रामनंदन सनोडिया ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए ,सोसल डिस्टेंसिग का पालन करे,मगर यदि कोरोना हो जाये तो आत्मविश्वास बनाये रखने, आप भी स्वस्थ्य होंगे, धैर्य रखें, विश्वास रखे।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स से की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment