BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड वैक्सीनेशन के बाद जरूरी है सावधानियाँ : हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 12, 2021

कोविड वैक्सीनेशन के बाद जरूरी है सावधानियाँ : हर्षिका सिंह

 


 

मण्डला 12 अप्रैल 2021

कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह ने जनसमुदाय से अपील की 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति अपने निकटतम कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर टीका लगवाएं एवं साथ में आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पहचान पत्र, रजिस्टर्ड मोबाइल नं. लेकर जाएं। टीका लगवाने के बाद आवश्यक सावधानियाँ अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, समय-समय पर हाँथ सेनेटाइज करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुरांक छः से आठ हफ्ते के अंतराल में लगाई जायेगी। कोविड टीकाकरण के पश्चात सामान्य बुखार एवं हाथ पैरों में दर्द होने की स्थिति में घबराएं नहीं, केन्द्र से प्राप्त दवा का सलाह अनुसार सेवन करें एवं डॉक्टर से परामर्श लें। कोविड-19 टीकाकरण आपकी सुरक्षा के लिए है जो शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है। टीके से संबंधित किसी भी तरह की भ्रांतियों में न रहें। कोविड से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अपनी परेशानी साझा करें। शासन तथा प्रशासन सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है, परंतु संक्रमण रोकने के लिए जिले की जनता का सहयोग जरूरी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कोविड-19 अनुरूप व्यवहारों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। किसी भी प्रकार के कोरोना लक्षण दिखाई देने पर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment