रेवांचल टाइम्स - चौरई व बिछुआ स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन आदि सामग्री होगी क्रय।छिंदवाड़ा कलेक्टर ने तत्काल दी प्रशासकीय स्वीकृति।
कोरोना संक्रमण की दूसरी जानलेवा लहर ने चौरई विधानसभा के शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी चपेट में ले लिया है जिससे क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज निकल रहे है। कुछ कोरोना संदिग्ध व पीड़ित उनकी सुविधानुसार प्राइवेट इलाज करवा रहे है तो कुछ छिंदवाड़ा के सरकारी व प्राइवेट जगहों में भर्ती है। हालात ये है कि छिंदवाड़ा के सरकारी एवं सभी प्राइवेट हॉस्पिटल पूरी तरह फुल चल रहे है। क्या पैसे वाले क्या साधारण लोग सभी कोरोना पीड़ित को लाख कोशिशों के बाद भी इलाज के लिये भटकना पड़ रहा है। जगह नही मिल पा रही है।
सामान्य व मध्यम रूप से पीड़ितों को उपचार हेतू कही बाहर भटकना न पड़े इस हेतू चौरई में 50 बिस्तरों व बिछुआ में 25 बिस्तरों का कोविड केयर सेंटर प्रशासन तथा जनसहयोग से बनना तय हुआ है जिसमें कोरोना से पीड़ितों के प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी।
चौरई एवं बिछुआ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दोनों जगह प्रस्तावित कोविड सेंटरों कोरोना की रोकथाम हेतू मरीजों के लिये पर्याप्त ऑक्सीजन आदि अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था के लिये चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने अपनी विधायक निधि से चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 2.98 लाख रुपये एवं बिछुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 1.49 लाख रुपये की राशि प्रदान करने हेतू छिंदवाड़ा कलेक्टर को पत्र लिखा जिस पर छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ सुमन ने तत्काल प्रशासकीय स्वीकृति करते हुये राशि आवंटित की गई तथा इसके क्रियान्वयन हेतू एजेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिंदवाड़ा को नियुक्त किया गया है। चौरई विधायक चौधरी सुजीतसिंह द्वारा अपनी विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई एवं बिछुआ को ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री को क्रय करने हेतू प्रदान की गई राशि चौरई व बिछुआ में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर बनाने में काफी उपयोगी सिद्ध होगी।

No comments:
Post a Comment