BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना ले रहा विकराल रूप आज जबलपुर शहर में मिले 402 नये मरीज मिले...देखिए ये रिपोर्ट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 10, 2021

कोरोना ले रहा विकराल रूप आज जबलपुर शहर में मिले 402 नये मरीज मिले...देखिए ये रिपोर्ट

 




जिले में भयावह हुई स्थिति कोरोना से 4 लोगों की हुई मौत

जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार दस अप्रैल को 179 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2534 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 402 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 179 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 हजार 226 हो गई है और रिकवरी रेट 87.60 प्रतिशत हो गया है । कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 402 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 21 हजार 946 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में चार व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 284 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 2436 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2541 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

No comments:

Post a Comment