रेवांचल टाईम्स :- वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल ने प्रशासन पर कोविड केयर सेंटर नहीं खोलने का लगाया था आरोप
आयुष मंत्री कावरे ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षक मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री आयुष स्वतंत्र प्रभार एवं जल संसाधन विभाग रामकिशोर नानो कावरे ने आज 30 अप्रैल को वारासिवनी के आम्बेडकर भवन में आक्सीजन सुविधा युक्त बनाये गये 50 बेड के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश भटेरे, डॉ योगेन्द्र निर्मल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल, वारासिवनी एसडीएम संदीप सिंह, वारासिवनी के बीएमओ डॉ रविन्द्र ताथोड़, दीप चौहान, सौरभ पटेल, गौरव पारधी, नितिन सेन्द्रे, समीर बिसेन एवं शैलेन्द्र सेठी भी उपस्थित थे। आम्बेडकर भवन वारासिवनी में बनाये गये इस कोविड केयर सेंटर को कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आज 30 अप्रैल 2021 से प्रारंभ कर दिया गया है।
आयुष मंत्री कावरे ने कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के दौरान वहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वारासिवनी एवं आसपास के क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए इस कोविड केयर सेंटर में भर्ती करायें और उन्हें हर सुविधा प्रदान करें। जिन मरीजों को आक्सीजन की जरूरत है, उन्हें आक्सीजन लगवायें। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए जरूरी दवाओं एवं आक्सीजन की कमी नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया कि कोविड केयर सेंटर में केवल कोरोना संक्रमित मरीजों को ही आने देना है। मरीजों के परिजनों एवं संबंधियों को इस सेंटर में प्रवेश नहीं करने देना है। कोविड केयर सेंटर के लिए जिन डाक्टर्स, स्टाफ नर्स एवं वार्ड बाय की ड्यूटी लगाई गई है वे अपनी ड्यूटी सेवाभाव एवं जिम्मेदारी के साथ करें। वारासिवनी के सिविल अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए पूर्व से ही आक्सीजन सुविधा युक्त बेड की व्यवस्था की गई है।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment