BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री चौहान ने किया जिला संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों से संवाद... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 10, 2021

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जिला संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों से संवाद...



मण्डला 10 अप्रैल 2021



मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों से कोरोना नियंत्रण पर चर्चा की। उन्होंने सदस्यों से उनके जिले में प्रशासन और पुलिस द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए की गई तैयारियों के बारे में जाना। श्री चौहान ने कहा कि संकट प्रबंधन समिति समय समय पर जिले के हित में जरूरी निर्णय ले सकती है। मंडला जिले से संकट प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में विधायक निवास डॉ अशोक मर्सकोले एवं श्री भीष्म द्विवेदी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से संवाद किया। श्री द्विवेदी ने जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए की गई तैयारियो के साथ ही जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के सबंध में चर्चा की। श्री द्विवेदी ने जिले में एमडी डॉक्टर की पदस्थापना के लिए आग्रह भी किया। विधायक निवास डॉ अशोक मर्सकोले ने जिले में रेमडेशिवर के स्थान पर अन्य एंटीबायोटिक के विकल्पों पर अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाद के दौरान समिति के सदस्यों से सुझाव भी मांगे।

इस दौरान जिले के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, विधायक निवास डॉ अशोक मर्सकोले,एडीएम मीना मसराम, श्री भीष्म द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ श्रीनाथ सिंह, एएसपी श्री कवर, एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहके एवं सम्बंधित उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment