BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर का हुआ असर, नैनपुर सिविल अस्पताल में हो रही गंदगी से संक्रमित हो रहे थे परेशान तत्काल हुई कार्रवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 29, 2021

खबर का हुआ असर, नैनपुर सिविल अस्पताल में हो रही गंदगी से संक्रमित हो रहे थे परेशान तत्काल हुई कार्रवाई



रेवांचल टाइम्स :- खबर का हुआ असर रेवांचल टाइम्स के पत्रकार शालू अली द्वारा सिविल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एवं स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ खबर लगाई गई थी जिसमें यह बताया गया था कि नैनपुर 100 बिस्तर अस्पताल की हालत यह थी कि अस्पताल के मुख्य द्वार सहिंत कोविड भर्ती वार्ड के समीप मच्छरों सहित गंदगी का अंबार लगा हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्वच्छता की बात जरूर करते हैं लेकिन स्वयं के विभाग में नजर दौड़ाई तो यहाँ डस्टबिन का दूर-दूर तक पता नहीं था। कहीं गंदगी से भरे डिस्पोजल पड़े हुए थे तो कहीं परिसर में डस्टबिन नहीं होने से यहां उड़ता फिरता कचरा आसानी से देखने को मिल रहा था।




नैनपुर के धनोरा स्थित 100 बिस्तर अस्पताल को इस समय 50 बिस्तरीये कोविड केयर सेंटर कलेक्टर के आदेश द्वारा बनाया गया है जहां कोविड संक्रमित मरीजों को रखा गया है। लेकिन यहां साफ-सफाई नाम की कोई व्यवस्था नहीं थी कोविड मरीज इलाज के लिए यहां आ रहे हैं लेकिन अस्पताल में आते हैं तो अस्पताल की गंदगी और उससे फैलने वाले मच्छरों से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता रहा था।




नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचल से लगभग प्रत्येक दिन कोविड मरीज सिविल अस्पताल में इलाज कराने आ रहे हैं ।




इस बदहाल व्यवस्था को देखते हुए रेवांचल टाइम्स के पत्रकार शालू अली द्वारा फोटो और वीडियो सहित खबर लगाई गई जिसका तत्काल असर हुआ और एसडीएम एवं नगर पालिका मुख्य अधिकारी के आदेश पर तत्काल अस्पताल की साफ सफाई की गई एवं सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया गया।




नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment