रेवांचल टाइम्स:– एनसीएल की दूधिचुआ परियोजना में ओबी हटाने काम करने वाली बीजीआर कंपनी में बड़ा हादसा हुआ है,इस हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी निवासी मुन्ना केवट जो सिंगरौली में रहकर कार्य करता था आज अचानक ड्यूटी के दौरान बीजीआर प्रबंधन की लापरवाही के कारण होल पैक की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी की यह कोई पहली लापरवाही नहीं है इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं बावजूद प्रबंधन का रवैया नहीं सुधरा जिसका खामियाजा आज पुनः एक बेगुनाह को भुगतना पड़ा। हालाँकि घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है अब देखना यह होगा कि घटना की मुख्य वजह क्या थी ।


No comments:
Post a Comment