रेवांचल टाईम्स :- आज दिनांक 04/04/2021दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल मवई के कार्यकर्ताओं का आवश्यक बैठक रखी गई।बैठक में प्रदेश नेर्तत्व द्वारा दिये गए आगामी पार्टी कार्यक्रमो के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया।आगामी 6अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस बूथ स्तर एवं ग्राम केन्द्र स्तर पर व्यापक रूप से स्थानीय समिति के सदस्यों एवं स्थानीय कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में कार्यक्रम तय करने हेतु प्रमुख कार्यकर्ताओ को प्रभारी एवं वक्ताओ के रूप में जवाबदारी तय की गई।बैठक में पंडित सिंह धुर्वे पूर्व विधायक बिछिया के द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की विकास गाथा को विस्तार से बताया गया ,श्री धुर्वे जी द्वारा कार्यकर्ताओ से यह भी आग्रह किया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्वज पार्टी के आधार स्तंभ रहे जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे जो आज हमारे बीच मे नही है उन्हें भी याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आग्रह किया।बैठक में मंडल प्रभारी अनंत सिंह राठौर द्वारा प्रदेश नेर्तत्व द्वारा दिये गए कार्यक्रम 6अप्रैल पार्टी की स्थापना दिवस एवं14 अप्रैल भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने हेतु विस्तार से जानकारी दिया गया।
आज4अप्रैल को पंडित सिंह धुर्वे पूर्व विधायक बिछिया का जन्मदिन था उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धुर्वे को तिलक लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं व उज्ज्वल भविष्य कामना किये। धुर्वे द्वारा कार्यकर्ताओं को वर्तमान समय में कोविड19 का जो तेजी से सक्रमण फ़ेल रहा हैं इससे सुरक्षित रहने हेतु माक्स उपयोग करने शोसल डिस्टेंस का पालन करने व वैक्सीन टीके लगवाने हेतु जन जागरण अभियान का आग्रह किया साथ ही कार्यकर्ताओं माक्स देकर एवं मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया । अंत मे मंडल अध्यक्ष दीपक मरावी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।बैठक में विशेष रूप से राजेश पांडे, अमरजीत चौहान, आनंदी भषान्त, राजेन्द्र राय मोहन साहू, सुन्दर दास करायत, कमल पट्टा, सुखदास , मुन्ना मरकाम, इन्द्रेश साकत, अक्षय परते, प्रमोद मानिकपुरी, लालाराम धुर्वे, सिया राम कोरचे, संतोष झरिया, चेन सिंह मरावी, श्रीरतन पड़वार, भयंकर बोस, प्रहलाद मरकाम, संजय बोरिया, श्याम मरकाम, प्रयागराज बघेल, लहार करचाम, विनोद पन्द्रे, नीलेश यादव, एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment