BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय सेवकों एवं उनके परिवार के कोरोना उपचार के लिए एसी ट्राईबल नोडल अधिकारी नियुक्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 27, 2021

शासकीय सेवकों एवं उनके परिवार के कोरोना उपचार के लिए एसी ट्राईबल नोडल अधिकारी नियुक्त



मण्डला 27 अप्रैल 202 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने शासकीय अधिकारी या कर्मचारी को अथवा उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना उपचार के संबंध में शासकीय अथवा निजी अस्पताल में किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिले में संकमित व्यक्तियों की संख्या में दिन प्रतिदिन लगातार वृद्धि हो रही है। जिले में पदस्थ कार्यरत अधिकारियों या कर्मचारियों को सर्दी-खांसी के लक्षण होने पर तत्काल उपचार के लिये चिकित्सक से परामर्श कर कोरोना टेस्ट अनिवार्य रूप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाता है। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाये जाते हैं तो वे तत्काल अपनी सुविधा अनुसार उपचार करावें जिससे समय पर उनका इलाज हो सके।

जिला दंडाधिकारी ने आदेश में कहा है कि शासकीय अधिकारी या कर्मचारी को अथवा उनके परिवार के सदस्यों को कोरोना उपचार के संबंध में शासकीय अथवा निजी अस्पताल में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नोडल अधिकारी को अवगत करायेंगे। कोविड-19 से संक्रमित एवं सस्पेक्टेड कर्मचारी कोविड केयर सेन्टर, कम्प्यूटर स्किल डेव्हलमेंट कटरा में जिला कोविड कन्ट्रोल रूम सेंटर टोल फ्री नं. 07642-1075 अन्य संपर्क 07642-260465, 9926331714 एवं 9516870310 पर जानकारी अनिवार्य रूप से दें। उक्त कार्य हेतु विजय तेकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास मण्डला (मो.नं. 6260603233) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। नोडल अधिकारी अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से कार्य संपादित करेंगे।

No comments:

Post a Comment