रेवांचल टाईम्स :- जांच अधिकारी जनपद पंचायत समन्वयक बिसेन के द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायत को बताया गलत
बालाघाट जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत लांजी के ग्राम पंचायत कोचेवाही के खेमराज यादव के द्वारा ग्राम पंचायत के विरुद्ध शिकायत किया गया था किंतु जांच अधिकारी एवं सचिव सरपंच व रोजगार सहायक की मिलीभगत से शिकायतकर्ता के शिकायत को निराधार बताया गया जबकि शिकायतकर्ता के द्वारा सही शिकायत किया गया था किंतु जांच अधिकारी विशेष के द्वारा लीपापोती कर शिकायतकर्ता के आवेदन को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया
शिकायतकर्ता के द्वारा बताया गया कि सरपंच मदन बाहें जो 15 वर्षों से पंचायत के सरपंच पद पर आसीन हैं जिसकी वजह से अपनी मनमानी कर रहा है और अधिकारियों को भी अपने पक्ष में लेकर शासन की राशि का गलत उपयोग कर रहा है बताया गया कि शिकायत करते समय पंचायत के एक तिहाई पंचों के सहयोग से लिखित शिकायत किया गया था किंतु जांच अधिकारी एवं सरपंच के द्वारा बहुत से पंचों को अपने पक्ष में लेकर उल्लू सीधा किया गया जो अवश्य संवैधानिक है
शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा पंचायत के निर्माण समिति के द्वारा निर्माण कार्य स्वीकृत न कराते हुए अपने मनमर्जी से समिति को अनसुनी करके कार्रवाई किया जाता है आगे बताया गया कि रोजगार सहायक सचिव के द्वारा फर्जी मस्टररोल भरकर राशि का हरण किया जाता है शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि ग्राम पंचायत हरियाली महोत्सव के तहत पेड़ पौधे लगाने टीय गार्डन
बनवाने तथा वृक्ष मित्र रखने हेतु 1500000 रुपए स्वीकृत हुआ था किंतु जमीनी हकीकत यह है कि न ही वर्तमान में एक भी वृक्ष जीवित नहीं है
सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा कागजी कार्रवाई कर लीपापोती किया जाता है जिसकी जांच समन्वयक अधिकारी बिसेन द्वारा किया गया किंतु जांच अधिकारी के द्वारा गलत जांच प्रतिवेदन देकर शिकायतकर्ता को झूठा ठहराया गया
इसी प्रकार नल जल योजना के तहत लाखों रुपए शासन द्वारा आवंटन किया गया था ग्राम के रामुटोला में पेयजल समस्या को देखकर शिकायत किया गया था किंतु आज दिनांक तक सरपंच सचिव द्वारा नल जल योजना के तहत ग्राम पंचायत के रामुटोला वासियों को आज भी पानी की किल्लत हो रही है जबकि सरपंच सचिव द्वारा शासन के द्वारा पेयजल योजना के अंतर्गत राशि स्वीकृत कराया गया था राशि आहरण कर लिया गया शिकायतकर्ता द्वारा मीडिया के माध्यम से प्रकाशित समाचार का अवलोकन कर उचितजांच कराने की मांग कि गई है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment