BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना के साथ साथ मौसम ने भी बदली करवट सुबह से रहा हवा गड़गड़ाहट के साथ अंधमंध अभी गिर रहा पानी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 10, 2021

कोरोना के साथ साथ मौसम ने भी बदली करवट सुबह से रहा हवा गड़गड़ाहट के साथ अंधमंध अभी गिर रहा पानी...

 


रेवांचल टाइम्स:– मौसम ने बदली करवट, मंडला में झमाझम बारिश अचानक से आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाओं के चलने से शनिवार को मौसम सुहाना हो गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मामूली बूंदाबांदी के साथ आंधी भी चली। हालांकि शाम को मौसम में ठंडक का अहसास हुआ।


बता दें कि पिछले एक सप्ताह से चटखती धूप खिल रही थी। जिससे मौसम में तपिश का एहसास होने लगा। नाक पर पसीना तक आने लगा।

आसमान में उमड़ घुमड़ कर बादल घिरने लगे। शनिवार को दिन निकलने तक चहूंओर बादल छा गए। सुबह के समय करीब पांच मिनट तक तेज आंधी चली। इसके बाद तेज हवाएं चलती रहीं। दोपहर में मामूली बूंदाबांदी भी हुई। जिससे लोगों ने ठंडक का एहसास किया। बच्चे गरम कपड़ों में घरों से निकले। सुबह के समय इतने घने काले बादल थे, दिन में भी बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। जिससे दिन में लोगों ने खासा ठंडक महसूस की।

No comments:

Post a Comment