BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में दो सांसद होने के बावजूद भी प्रारंभ नहीं हो पा रही यात्री पैसेंजर ट्रेन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 4, 2021

जिले में दो सांसद होने के बावजूद भी प्रारंभ नहीं हो पा रही यात्री पैसेंजर ट्रेन



रेवांचल टाइम्स : - भारतीय रेलवे में अपनी विशेष पहचान रखने वाला नैनपुर जो एशिया के सबसे बड़े जंक्शन के रूप में जाना जाता था ऐसे जिले एवं नगर को नियमित सवारी गाड़ी से अभी तक वंचित रखा गया है जिसके चलते गरीब आदिवासी जनता बसों में 4 गुना किराया देकर जबलपुर, नागपुर ,गोंदिया ,बालाघाट समेत अन्य जिलों में, राज्यों में जाने में मजबूर है।


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की महत्वपूर्ण गोंदिया, जबलपुर ब्रॉडगेज परियोजना पूर्ण हो चुकी है लेकिन जनप्रतिनिधियों के निरंतर अप्रयास और नागपुर डिवीजन के अधिकारियों के चलते यहां पर एक भी नियमित पैसेंजर गाड़ी प्रारंभ नहीं की जा रही है जबकि अन्य रेलवे मंडलों में नियमित सवारी गाड़ियां निरंतर चल रही है और उनकी संख्या में वृद्धि भी हो रही है वर्तमान में जो गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना में 3 ट्रेनें, गया चेन्नई ,जबलपुर चांदा पोर्ट ,रीवा इतवारी ट्रेन ,चल रही है वे सप्ताह में 3 दिन चल रही है और लगभग इनका किराया भी बहुत महंगा है जिससे यह गाड़ियां आमजन की पहुंच से अधिक दूर है आम जनों ने जल्द ही पैसेंजर गाड़ी प्रारंभ करने की मांग की है।


पैसेंजर ट्रेन ना होने के कारण बालाघाट जबलपुर बसों में अधिक किराया लग रहा है जिससे लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से जल्दी वरना नहीं तो जबलपुर से  बालाघाट से गोंदिया ट्रेन रूट पर पैसेंजर यात्री गाड़ी शुरू करनी चाहिए।

हमारा अधिकांश व्यापारी वर्ग जबलपुर से व्यापार करता है लेकिन नियमित ट्रेन ना होने के कारण बसों और निजी वाहनों से माल लेकर आते हैं। जिससे अधिक खर्च बढ़ गया है जल्द ही इस रूट पर नियमित यात्री गाड़ी का संचालन होने से लोगों की परेशानियों में कमी होगी।

जबकि हमारे मंडला जिले क्षेत्र में दो-दो सांसद मौजूद हैं जो कि हमारा सौभाग्य नहीं बल्कि हमारे दुर्भाग्य का कारण बने हुए हैं। बात की जाए सत्ता के पावर की तो नगरपालिका से लेकर केंद्र सरकार तक भाजपा का राज है यहां तक की मंडला जिले में दो सांसद मौजूद हैं जिसमें एक केंद्र सरकार में मंत्री भी है लेकिन जयनगर का दुर्भाग्य ही है की इतनी उपलब्धि होने के बाद भी  नगर की जनता को यात्री ट्रेनों का मुख्य रूप से पैसेंजर ट्रेनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है राजनेता एवं नगर के जनप्रतिनिधि केवल अपना विकास करते हुए जनता के पैसों की होली खेल रहे हैं लेकिन जनता को हो रही परेशानियों को हल नहीं किया जा रहा है जो कि बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है।


रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट नैनपुर

No comments:

Post a Comment