रेवांचल टाईम्स :- डोंगर मंडला में भारत दूरसंचार निगम द्वारा डोंगर मंडला क्षेत्र के लोगों को सेवा देने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहा जिसके लिए यहां बीएसएनएल मोबाइल टावर लगाया गया है। बावजूद इसके उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। डोंगर मंडला में सिर्फ बीएसएनएल का एक टावर है, जो करीब 3 माह से बंद पड़ा हुआ है। जिससे उपभोक्ताओं का एक दूसरे से संपर्क टूट गया है । क्षेत्र के उपभोक्ताओं की मानें तो बीएसएनएल टावर सफेद हाथी साबित हो रहा है। बताया गया कि | मोबाइल से लेकर ब्रॉडबैंड की सुविधाएं ठप्प पडी है। यहां ध्यान देने वाला कोई नहीं है। यहां के कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी हमेशा नदारत रहते है। जिसके कारण उपभोक्ताओं की परेशानी दुगनी हो जाती है। यहां समस्या सुनने वाला ही कोई नहीं मिलता। इस बात की शिकायत | कई बार विभाग के आला अधिकारियों से भी की जा चुकी है लेकिन व्यवस्था सुधारने में कोई रुचि नहीं ले रहा है।
किओस्क सुविधाएं बंद
ग्रामीण अंचलो में जगह जगह बैंक सुविधाएं न होने के कारण यहां पर कियोस्क सुविधा है जिससे समय समय लोग पैसे निकाल कर अपनी जरूरते पूरी कर ले लेकिन नेटवर्क के करण कि ओस्क सुविधाएं बंद पड़ी हुई है बता दें कि कि ओस्क के द्वारा पैसे निकालने एवं जमा किए जाने की सुविधाएं उपलब्ध हैं लेकिन नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। वही दूसरी तरफ कोरोना महामारी ने लोगो को बड़ी तेजी से अपनी गिरिफ्त में ले रहा है वही लोग अपने पैसे समय मे न मिल पाने के कारण परेशान हो रहे है पर जिम्मदारों को मजदूर ग़रीबो की परेशानियों से क्या लेना देना।
नागरिक हो रहे परेशान
बीएसएनल नेटवर्क की आंख मिचौली के कारण शासकीय काम प्रभावित हो रहे हैं। नेटवर्क का आना जाना लगा रहता है। जिसके चलते इंटरनेट सेवा बंद हो रही है। जिसके कारण शासकीय दफ्तरों में काम लेकर जाने वाली ग्रामीण को अनावश्यक भटकना पड़ता है। समस्याओं को देखते हुए लाइन चालू करने की मांग लगातार की जा रही है। विभाग के अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं बावजूद इसके इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ता काफी परेशान हो हैं। वहीं समस्याओं के समाधान नहीं किए जाने के कारण लोगों को विभाग से लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश पनप रहा।


No comments:
Post a Comment