BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए युवाओं ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 26, 2021

बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए युवाओं ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

 



नैनपुर नगर सरकार की लापरवाही और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए युवाओं ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

रेवांचल टाइम्स  - COVID-19 के मामले में लगातार हो रही वृद्धि के साथ नैनपुर एक बार फिर महामारी की गिरफ्त में है. नैनपुर के चिकित्सा ढांचे में लगभग गिरावट आ चुकी है, जिसमें हर दिन अधिक से अधिक अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और तत्काल दवा की अत्यधिक कमी देखने को मिल रही है. ऐसे में नगर के समाजसेवी  ओम चौरसिया एवं उनकी टीम, और दीपक शर्मा कुछ हद तक अस्पताल का बोझ कम करने में मदद के लिए आगे आए हैं.


संकट की विषम परिस्थिति में पिछली दफा भी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक प्रयास करने की ओम चौरसिया और उनकी टीम द्वारा कई योजनाएं बनाई गई और उस पर अमल करते हुए लोगों की मदद भी की गई . 

इसमें लोगों के घरों तक दैनिक दिनचर्या के समान पहुंँचाना, लोगों की आर्थिक मदद करना, लोगों तक भोजन पहुंचाना, लोगों को सही सलामत अपने घरों तक पहुंचाना, भटके हुए मजदूरों को वाहन की व्यवस्था कर उनके गृह ग्राम तक पहुंचाना, 


इस बार फिर ओम चौरसिया द्वारा मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए कोरोना काल में जरूरतमंदों को आयुर्वेदिक काढ़ा/होम्योपैथिक दवाई, ऑक्सिजन सिलेंडर, मुफ्त भोजन आदि की व्यवस्था कर रहे हैं .


नगर के आसपास के क्षेत्रों में कोरोना मरीज की बढ़ती संख्या और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए नैनपुर में कुछ दिन पहले ओम चौरसिया उनकी टीम द्वारा ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की गई ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के लिए नगर के कुछ और भी समाजसेवियों में इनका साथ दिया और अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा दान स्वरूप दिया जिसमें ओम चौरसिया उनकी टीम और दीपक शर्मा के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


इस कड़ी में नगर के आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर ओम चौरसिया और दीपक शर्मा का साथ दिया 

जिसमें श्रीकांत खंडेलवाल द्वारा 50,000 रुपए की राशि, राजेश अवधवाल द्वारा 50000 की राशि, संदीप तिवारी द्वारा उनके पिता प्रदुमन तिवारी की स्मृति में ₹8000 की राशि, अनुराग जयसवाल, अनुपम जयसवाल के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय घनश्याम जयसवाल की स्मृति में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए 127500 की राशि, मम्मू राय द्वारा 8000, संजय शर्मा द्वारा 8300, विवेक शर्मा द्वारा 8000, विनय कोष्टि द्वारा 20,000, राजीव खंडेलवाल द्वारा 10000, आलोक जैन द्वारा 10000, मनीष सोनी द्वारा 15000, अविनाश झारिया द्वारा 10000, अतीक अहमद द्वारा 10000, किसान मोर्चा के द्वारा 25000, योगेश विश्वकर्मा द्वारा 1000, नियाज उद्दीन द्वारा 1000, अनिरुद्ध मुदलियार द्वारा 1000, और भी दानदाता है जिसमें बृजेश मेहरा, सुनील श्रीवास्तव, जैसे दानदाताओं ने भी अपनी क्षमता अनुसार दान दिया।


उपरोक्त राशि से 17 किलो के 11, 10 किलो का 1जुम्बो, 40 किलो के 4 जुम्बो, 52 किलो के 4 जुम्बो,  30 किलो के 7, एवं 9 किलो के 7, कुल 34 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे गए हैं जिन्हें कोविड-19 में उपयोग किया जाना बताया जा रहा है!


नैनपुर रेवांचल टाइम से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment