BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
व्यापारी एवं अधिकारियों की कोरोना गाइडलाइन को लेकर हुई बैठक... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 11, 2021

व्यापारी एवं अधिकारियों की कोरोना गाइडलाइन को लेकर हुई बैठक...


         

रेवांचल टाईम्स :- जबलपुर कोतवाली थाना में आज एक बैठक व्यापारी ट्रांसपोर्टर एवं अधिकारियों के बीच संपन्न हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि शासन की गाइडलाइन को कैसे पालन करवाना है और किस तरह की व्यवस्था बाजार में रहेगी। इस बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ यह निर्णय लिया कि शासन द्वारा गाइड लाइन में सुबह 4:00 बजे कृषि उपज मंडी में थोक सब्जी व्यवसाय 8:00 बजे तक रहेगा। जहां से फुटकर व्यवसाई अपनी सब्जी लेकर बड़ी सब्जी मंडी गल्ला बाजार में 12:00 बजे तक अपना व्यवसाय कर सकेंगे। उसके बाद फेरी लगाकर सब्जी बेचने वालों को छूट रहेगी। वही अनाज व्यवसाई एवं किराना व्यवसाई अपना व्यापार सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक व्यवस्थित रूप से कर सकेंगे। इस दौरान उन्हें कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करना होगा। इसी के साथ बलदेव बाग से चौपाहीया वाहन गल्ला मंडी के नहीं जा सकेंगे एवं बड़े फुआरा के आगे बी चौपाहीया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बैठक में एसडीएम कोतवाली, एडिशनल एसपी सिटी, सीएसपी कोतवाली, तीनों थाने के थाना प्रभारी मौजूद थे

No comments:

Post a Comment