BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लिप्ट सिंचाई की मांग को लेकर हो सकती है पांच अप्रैल को रैली... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 4, 2021

लिप्ट सिंचाई की मांग को लेकर हो सकती है पांच अप्रैल को रैली...


                      

रेवांचल टाईम्स :- बरगी जलाशय में अथाह जल भरा हुआ है।परन्तु आसपास के क्षेत्रो में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं है।जिसके कारण खेती में उत्पादन नहीं होने से किसान रोजगार के लिए बाहर पलायन के लिए बाध्य हैं।ज्ञात हो कि बरगी बांध से मंडला जिले के 95 गांव विस्थापित एवं प्रभावित हुआ है।इस बांध का पानी सिंचाई हेतु जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी,सतना एवं रीवा जिलों में पहुंचाया जाना प्रस्तावित है।सिंचाई की मांग को लेकर नर्मदा पट्टी बीजाडांडी, नारायणगंज, निवास आदि क्षेत्र के किसान बीजाडांडी विकास खंड मुख्यालय मंगल भवन में आज दोपहर 12 बजे से सभा करेंगे।सभा पश्चात रैली निकाल कर शासन-प्रशासन को अपनी मांग को लेकर ज्ञापन देंगे।बरगी बांध लिफ्ट सिंचाई अभियान के देवलाल मलगाम, सुरेश मरावी,राम सिंह मरकाम, शिवकली मरावी,केहर सिंह मार्को और राजेंद्र पुट्टा ने किसानो से उपस्थिति की अपील किया है।

No comments:

Post a Comment