BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड नियम तोड़ने पर पुलिस वाले को मिली 'लिप-लॉक' किस की रिश्‍वत, अब हुआ सस्पेंड - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 10, 2021

कोविड नियम तोड़ने पर पुलिस वाले को मिली 'लिप-लॉक' किस की रिश्‍वत, अब हुआ सस्पेंड



कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी पूरी दुनिया के लिए सरदर्द बना हुआ है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों में कई कड़े नियम बनाए गए हैं और लॉकडाउन लगाया है। जिसे नहीं मानने पर लोगों को काफी मुश्किल से गुजरना पड़ रहा है और काफी जुर्माना भी चुकाना पड़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक पुलिस कर्मी को एक महिला को लिप-लॉक करते हुए देखा जा सकता है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पेरू देश में पुलिस कर्मी ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर महिला को पकड़ा था। जिस पर महिला के अनोखे अंदाज में जुर्माना चुकाने पर पुलिस कर्मी पर एक्शन लिया गया है। दरअसल पेरू में कोविड नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ी गई महिला ने पुलिस कर्मी को लिप-लॉक यानी की किस किया। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने महिला को जाने दिया। ऐसा करने पर पुलिस कर्मी अब मुश्किलों में घिरता दिख रहा है।

यह घटना पेरू की राजधानी लिमा के मीराफ्लोर्स बोर्डवाक इलाके की बताई जा रही है। जिस वक्त पुलिस कर्मी ने महिला को किस के जुर्माने पर जाने दिया, उस वक्त यह घटना किसी शख्स ने अपने कामरे में कैद कर ली। जो अब सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद काफी तेजी से वायरल भी हो रही है

सोशल मीडिया पर यह वीडियो एक स्थानीय टीवी चैनल ने रिलीज किया है। जिसके सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं अपने काम से लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी ने कोविड नियमों का उल्लंघन करती महिला के साथ कुछ नोट कर रहा है। जिसके बाद दोनों में कुछ बात होती है और पुलिस कर्मी अपना मास्क नीचे कर महिला को किस करता है, जिसके बाद उस महिला को जाने देता है।

No comments:

Post a Comment