BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब सीताफल करेगा सिवनी का नाम रोशन....... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 9, 2021

अब सीताफल करेगा सिवनी का नाम रोशन.......






रेवांचल टाइम्स - जिले के प्रमुख उत्पाद सीताफल उत्पादकों को लाभ दिलाने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट, डायरेक्ट मार्केटिंग के प्रयास प्रारंभ सिवनी जिले में बहुतायत में उत्पादित फसल   सीताफल को जिले की फसल के रूप में पहचान दिलाने हेतु एक जिला एक उत्पाद (ODOP) के तहत सीताफल को चयनित किया गया है। सीताफल के व्यापक उत्पादन, दीर्घकालिक उपयोग एवं उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने हेतु विकासखण्ड छपारा के सीताफल उत्पादक गांव खैरमटाकोल (भूतबंधानी) के कृषकों से FPO के गठन, डायरेक्ट मार्केटिंग एवम् प्रोसेसिंग इकाई स्थापना हेतु उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई और औद्योगिक इकाई की स्थापना हेतु नागरिकों को प्रेरित किया गया है । जिले में सीताफल से संबंधित प्रोसिसिंग यूनिट, डायरेक्ट मार्केटिंग से संबंधित कार्य करने के इच्छुक लोग कार्यालय सहायक संचालक उद्यानिकी सिवनी में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं ।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment