BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कुंभ मेले से लौटने वाले यात्री जिले में आने की सूचना अनिवार्यता दें, स्वास्थ्य जांच कराएं तथा क्वारेन्टीन का पालन करें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 30, 2021

कुंभ मेले से लौटने वाले यात्री जिले में आने की सूचना अनिवार्यता दें, स्वास्थ्य जांच कराएं तथा क्वारेन्टीन का पालन करें

 



जिला मजिस्ट्रेट ने जिलेवासियों से ऐसे व्यक्ति की सूचना देने की अपील की

मण्डला 30 अप्रैल 2021मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार कुम्भ मेले से यात्रियों का लौटना प्रारंभ हो गया है। जिले में आने वाले सभी यात्री अपने-अपने जिलों में अपने अपने पहुचने की सूचना अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन को देंगे। यात्री अपनी जानकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में अनिवार्यता देंगे। कुंभ मेले से वापस आने वाले यात्री सबसे पहले अपना स्वास्थ्य जांच कराएं तथा प्रशासन द्वारा बनाये गए आईसोलेशन सेंटर में रहेंगे। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी अपने घर में अनिवार्यतः होम क्वारेन्टीन का पालन करेंगे।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह ने कुंभ मेले से लौटे यात्रियों को निर्देशित किया है की जिले में आकर सबसे पहले अपनी जानकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम या अपने क्षेत्र के कंट्रोल रूम को दें। उन्होंने जिले के आम नागरिकों से भी अपील की है कि उनके मोहल्ले या गांव या आसपास के क्षेत्र में आने वाले यात्रियों की जानकारी अपने क्षेत्र के पंचायत, जनपद पंचायत या एसडीएम को दें तथा प्रशासन का सहयोग करें। कुम्भ यात्री अनिवार्यतः स्वास्थ्य जांच कराएं एवं होम क्वारेन्टीन का कड़ाई से पालन करें ताकि उनका परिवार एवं आसपास के लोग कोरोना के संभावित संक्रमण से बचा रहे।

No comments:

Post a Comment