BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उपार्जित फसल का परिवहन जल्द कराएं, किसानों का भुगतान सुनिश्चित कराएं- हर्षिका सिह कलेक्टर ने की उपार्जन समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 24, 2021

उपार्जित फसल का परिवहन जल्द कराएं, किसानों का भुगतान सुनिश्चित कराएं- हर्षिका सिह कलेक्टर ने की उपार्जन समीक्षा



मण्डला 24 अप्रैल 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में चल रही उपार्जन गतिविधियों की के संबंध में बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में अब तक की गई उपार्जित फसल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उपार्जन के साथ-साथ परिवहन प्रक्रिया में भी तेजी लाएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि उपार्जन के बाद किसानों को जल्द से जल्द उनकी फसल का भुगतान करें। श्रीमती सिंह ने जिले में सोसायटीवार एवं गोदामवार उपार्जन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोदाम स्तरीय ट्रांसपोर्ट की स्थिति जानी। कलेक्टर ने ट्रांसपोर्ट के लिए शेष बची फसल के जल्द परिवहन के लिए डीएमओ मार्कफेड को निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने जिले में धान की मिलिंग के लिए चल रही प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भंडारण के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने उपार्जन प्रक्रिया में लेबर की उपलब्धता संबंधी चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों में कोरोना नियंत्रण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। उपार्जन केंद्रों में मॉस्क के उपयोग एवं हाथ धोने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी ओपी पांडे ने बताया कि जिले में अब तक 5707 किसानों से फसल का उपार्जन किया गया। इसी प्रकार 24128 मेट्रिक टन फसल का उपार्जन किया गया।

No comments:

Post a Comment