रेवांचल टाईम्स :- वर्तमान में रबी उपार्जन वर्ष 2021-22 में गेहुँ खरीदी का कार्य किया जा रहा है, इसके लिए सिवनी जिले में 03 सायलो बैग छपारा विकासखंड अंतर्गत सादक सिवनी में, केवलारी विकासखंड अंतर्गत पांजरा (पलारी) में तथा सिवनी विकासखंड अंतर्गत सरगापुर में विगत 05-06 वर्षों से सायलो बैग स्थापित है, ज्ञातव्य होवें कि बीते दिवस दिनाँक 09 अप्रैल 2021 को कलेक्टर महोदय के निर्देशन में केवलारी विकासखंड में स्थापित पलारी (पांजरा) सायलो बेग का औचक निरीक्षण देवेंद्र कुमार खोबरिया सहायक आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग सिवनी एवं गीतिराज गेडाम कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी केवलारी द्वारा किया गया, निरीक्षण के दौरान उक्त साइलो बैग पर विगत तीन दिनों से किसानों से निरंतर समर्थन मूल्य पर 15000 क्विंटल गेहुँ का उपार्जन किया जाना पाया गया। मौके पर सायलो बैग के शाखा प्रबंधक श्री नवीन श्रीवास्तव को निरीक्षण दल द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन तौल क्षमता 3000 मैट्रिक टन तक बढ़ाना किसी भी स्थिति में सुनिश्चित करे साथ ही किसानों एवं समिति कर्मचारियों की बैठक हेतु उचित व्यवस्था बनावें, जिससे कि उपार्जन कार्य प्रतिदिन सुचारू रूप से संपादित हो सके, निरीक्षण के दौरान किसानों के गेहूं को अमानक किये गए सेम्पल का परीक्षण कराया गया वास्तव में उपार्जन नीति अनुसार निर्धारित माप दण्डो में उक्त सेम्पल की गुणवत्ता नही पाई गई उपार्जन हेतु अमानक पाए जाने से ही उक्त किसानों के गेहूं का उपार्जन नही किया गया हैं। ऐसे लगभग 6 किसानों का सेम्पल अमानक होना पाया गया। मोके पर सायलो प्रबंधक को निदेशित किया गया कि उपार्जन स्थल पर किसानों की सम्पूर्ण मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जावे, साथ ही किसानों से भी निरीक्षण दल द्वारा वार्तालाप कर उन्हें बताया गया कि आपकी सायलो बैग में की जा रही ख़रीदी किसान हित मे बहुत ही उचित व सार्थक व्यवस्था हैं इस व्यवस्था से किसानों के उपज की खरीदी एवं भुगतान बिना किसी परेशानी के त्वरित व तत्काल होगा। साथ ही साइलो प्रबंधक को निदेशित किया गया कि असमय मौसम वर्षों से उपार्जित गेहूं को सुरक्षित रखने हेतु हर एक ठोस कदम उठावे। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे कि किसी भी स्थिति में उपार्जित अथवा किसान का गेहूं वर्ष से भींग न पाए।
Saturday, April 10, 2021
Home
Madhya Pradesh
mandla
Top
कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य विभाग का दल पहुँचा सायलो बैग, पांजरा का किया गया औचक निरीक्षण...
कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य विभाग का दल पहुँचा सायलो बैग, पांजरा का किया गया औचक निरीक्षण...
Tags
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment