रेवांचल टाइम्स - मण्डला बरगी बांध लिफ्ट सिंचाई अभियान के बेनर तले मंगल भवन बीजाडांडी में बांध का पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने हेतु किसानो का सभा आयोजित किया गया।जिसमें 33 गांव के लगभग 300 महिला - पुरूष शामिल रहे।कार्यक्रम की भूमिका को रखते हुए राजेन्द्र पुट्टा ने कहा कि खेती विकास के लिए सिंचाई एक जरूरी व्यवस्था है।इसे प्राप्त करने के लिए शासन -प्रशासन पर दबाव बनाना होगा।जमठार के देवलाल मलगाम ने कहा कि पानी लाओ- खेती बचाओ नारे को सफल करने के लिए हमें लम्बे संघर्ष की तैयारी करना होगा।गांव खापा कि पुर्व जिला पंचायत सदस्य सेवकली बाई मरावी ने कहा कि हमारा खेत सुखा है अब हमलोग चुप नहीं रह सकते हैं।डूडूवा सरपंच सेमू मरकाम ने जोर देकर कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए दलगत राजनिति से उपर उठकर सभी को सहयोग करना चाहिए। सिंगोधा सरपंच ओम प्रकाश सोयाम ने कहा कि बरगी बांध सिंचाई की मांग को नारायणगंज के किसान भी समर्थन करते हैं।हमारे क्षेत्र की चाटी- समनापुर लिफ्ट सिंचाई योजना की कार्य योजना भी तैयार होना चाहिए।जिला पंचायत सदस्य पुसूआ उददे ने अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि सिंचाई की मांग को लेकर सांसद मंडला से चर्चा करूंगा।जनपद नारायणगंज के उपाध्यक्ष भूपेंद्र बरकङे ने कहा कि हमें अपनी मांगो को लेकर संगठित होना होगा और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करना होगा।पुर्व जनपद अध्यक्ष बीजाडांडी भागवत गोठरिया ने समर्थन देते हुए कहा कि संघर्ष में अंत तक साथ देंगे।वन ग्राम खेरूवारे कि बेला बाई मरावी ने गीत के माध्यम से पानी की समस्याओ को रखा।कार्यक्रम को झाम सिंह टेकाम, पुरोषतम मलगाम, गणेश भलावी, करण उईके, प्रमोद बरकङे,राम सिंह मरकाम, सुरेश मरावी,सुखदेव नेताम, मुन्ना बर्मन, संजय बर्मन ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम मे बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के केहर सिंह मार्को, मुन्न यादव, शारदा यादव, राज कुमार सिन्हा की उपस्थिती रही सभा के बाद रैली निकालकर उप तहसील कार्यालय में राज्यपाल, मुख्यमंत्री,नर्मदा घाटी विकास मंत्री और आदिम जाति कल्याण मंत्री के नाम अलग- अलग ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में मांग किया गया है कि तैयार कार्य योजना जामुनपानी (उदयपुर),बेलखेङी- पिंडरई और चीरी- सागर को तत्काल मंजूर किया जाए।दूसरा नारायणगंज विकास खंड की चाटी- समनापुर लिफ्ट सिंचाई का कार्य योजना तैयार करा कर मंजूरी की कार्यवाई किया जाए।मंडला सांसद फगन सिंह कुलस्ते,निवास विधायक डाक्टर अशोक मर्सकोले और कलेक्टर मंडला के लिए तैयार ज्ञापन एक प्रतिनिधिमंडल स्वयं जाकर देगा और चर्चा भी करेगा। कार्यक्रम बाद अभियान के सदस्यो ने निर्णय लिया कि आगामी 7 मई को दिये गए ज्ञापन पर हुए कार्रवाई की समीक्षा किया जावेगा।
Tuesday, April 6, 2021
सिंचाई की मांग को लेकर रैली निकाल कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
Tags
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment