BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खबर का असर: निवास चांदसी दवाखाना क्लीनिक पुनः सील.और भी नगर दुकानों में करवाई की गई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 23, 2021

खबर का असर: निवास चांदसी दवाखाना क्लीनिक पुनः सील.और भी नगर दुकानों में करवाई की गई

 


निवास बस स्टेंड मे संचालित चाँदसी दवाखाना के ऊँपर  सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे।...…


रेवांचल टाइम्स:– सोशल मीडिया में समाचार वायरल खबर का असर हुआ  प्रशासन ने निवास में चल रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की शुरूआत की है। नगर निवास के चांदसी दवाखाना मे झोलाछाप डाॅक्टर की क्लीनिक में निवास स्वास्थ विभाग व प्रशासनिक की टीम ने किया सील। न्यूज़ ग्रुप निवास में आज प्रमुखता से वायरल की गई थी साथ ही बसपा के जिलाध्यक्ष उदय चौधरी को फोन पर भी कई मरीजो ने उक्त फर्जी डॉक्टर के द्वारा अनाप सनाप पैसे लेने की बात बताकर अपनी पीड़ा बताई इस पर संज्ञान में लेते हुये, बसपा जिलाध्यक्ष उदय चौधरी जी ने इस पुरे मामले को लेकर तत्काल माननीय मंडला कलेक्टर महोदया से फोन पर चर्चा की जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान में लेते हुये निवास प्रशासन को निर्देशित किया और निवास प्रशासन ने एक बार पुनः अवैध चाँदसी दवाखाना को शील कर दिया..... 


निवास में खुली और भी दुकानों पर पुलिस की कार्रवाई


महामारी को रोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला अध्यक्ष के आदेशानुसार जिले में संपूर्ण लॉकडाउन प्रभावी है इसके बावजूद भी निवास में में कुछ दुकानदार अपनी दुकान खोल लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे लगातार समझाइश के बावजूद उल्लंघन पर निवास पुलिस ने दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई जिसके चलते ही अन्य दुकानों पर भी सील बंदी की कार्यवाही हुई।



    उदय चौधरी

बहुजन समाज पार्टी मंडला जिलाध्यक्ष


जिला मंडला कलेक्टर महोदया जी एवं निवास प्रशासन के साथ सभी सहयोगी पत्रकारों का धन्यवाद किया।




रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment