रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सांस फूलने लगी है शनिवार के दिन कोरोना ने ऐसा तांडव मचाया की एक ही दिन में 50 नए संक्रमित मामले सामने आए एक्टिव मरीजों की संख्या पहली बार 200 पार पहुंच गई स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि सर्वाधिक मामले डिंडोरी विकासखंड में मिले हैं डिंडोरी 26, शाहपुरा 6, समनापुर 6 करंजिया 5, बजाग 2, महेदवानी 2, अमरपुर 3, इसी के साथ पूरे प्रदेश में कोरोना की स्थिति विस्फोटक होती जा रही है वहीं कई बड़े शहरों में टोटल लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की भी खबर मिल रही है डिंडोरी में कोरोना ने कोहराम मचा दिया 1 दिन में 50 नए संक्रमित केस मिलने से जिले के हालात काफी बिगड़ सकते हैं संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले में 30 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे यानी कुल 60 घंटे का टोटल लॉकडाउन प्रभावी किया है
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment