रेवांचल टाइम्स :- इन दिनों बड़ी तेजी से शराब और रेत का अबैध कारोबार का बोल बाला न ही कोई सुनने वाला है और न ही कोई देखने वाला है।
बालाघाट जिले में इन दिनों गांव गांव अंग्रेजी शराब बिकने की जानकारी प्राप्त हो रही है सुबह से ही शराब की अवैध तस्करी प्रारंभ हो जाती है ना तो पुलिस विभाग और नहीं आबकारी विभाग नकेल कस पा रहा है विदित हो कि अंग्रेजी एवं देसी मंदिरा लाइसेंसी दुकानों से अधिक गांव गांव टोले मांजरे में अवैध रूप से कार्य करने वाले लोग बेच रहे हैं जिले में ऐसे अनेकों ग्राम की बात की जाए तो पेटीयो से शराब मिल सकती है अब यह शराब कहां से आ रही है कौन सप्लाई कर रहा है इसका पता लगाना आपकारी विभाग एवं पुलिस विभाग को लगाना चाहिए वैसे आबकारी विभाग को इसके बारे में पूर्ण जानकारी है परंतु इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है समय-समय पर पुलिस विभाग के द्वारा कार्यवाही की जाती है लेकिन फिर भी यह अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले शायद बाज नहीं आ रहे प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में सुबह से शराब की तस्करी हो जाती है जो लोग गांव गांव टोले मांजरो मैं अवैध शराब का व्यापार करते हैं उनके पास सुबह ही माल पहुंच जाता है एक तो ठेकेदार के व्यक्तियों के द्वारा माल सप्लाई किया जाता है और कुछ लोगों के द्वारा स्वयं माल ले जाने के लिए व्यवस्था किया जाता है देसी मदिरा के साथ साथउतनी ही मात्रा में अंग्रेजी शराब की भी तस्करी हो रही है इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र राज्य से भी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है जो कि सर्वविदित है
दूसरी ओर आबकारी विभाग सिर्फ महुआ लाहन पकड़ने में व्यस्त है जबकि इस प्रकार से अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाना भी आबकारी विभाग के अंतर्गत आता है गांव में अवैध रूप से शराब बिक्री पर पूर्णत प्रतिबंधित किया जाना चाहिए
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment