रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिले में कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही हैं शनिवार की शाम को आई रिपोर्ट में 15 लोग संक्रमित पाए गए..
डिंडोरी जिले में संपत पहला मामला आया है जब एक कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया मामला जिला अस्पताल डिंडोरी का जहां समनापुर विकासखंड निवासी एक गर्भवती महिला को पॉजिटिव संक्रमण की उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला ने एक नवजात मृत शिशु को जन्म दीया डीपीएम विक्रम सिंह बताएं जानकारी अनुसार की महिला पहले से ही कोरोना पॉजिटिव थी इसी दौरान मृत शिशु को जन्म दिया था जिसके बाद शिशु भी कोरोना संक्रमण की संभावना के चलते अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन की देखरेख में मृत शिशु का अंतिम संस्कार कराया गया डीपीएम विक्रम सिंह ने बताया कि प्रसव के समय से पहले शिशु हो गया था गर्व काल के दौरान महिला को संभवत दिक्कत रही होगी जिससे 8 माह में प्रसव हो गया तहसीलदार डिंडोरी बिशन सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला पूर्व से कोरोना संक्रमित थी इसी दौरान बच्चे के जन्म के बाद उसमें भी संक्रमण की संभावना व्यक्त की जा रही थी जिसकी वजह से मृत शिशु का अंतिम संस्कार प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया फिलहाल कोरोना संक्रमित महिला को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जहां उसका उपचार जारी है..
इसी के साथ कोरोना संक्रमितो की संख्या जिले में बढ़कर 1143 पहुंच गई है शनिवार को दो लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं अब तक कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 1092 पहुंच गई है वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 51 पहुंच गई है?
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ


No comments:
Post a Comment