BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
थाना प्रभारी द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान किया जा रहा है लोगो को जागरूक.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 30, 2021

थाना प्रभारी द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान किया जा रहा है लोगो को जागरूक....





रेवांचल टाईम्स :- जिले के साथ साथ ग्रामीणों इलाको में भी बड़ी तेजी से कोरोना लोगो को अपनी चपेट में ले रहा है वही अज्ञानता के चलते असमय लोग मौत के गाल में समा रहे है। 

             कोरोना से बचने और सुरक्षित रहने के चलते थाना टिकरिया क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्रामों में लगातार भ्रमण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है चर्चा के दौरान थाना प्रभारी टिकरिया अमित कुमार द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के  समस्त ग्रामों में भ्रमण कर ग्राम वासियों को कोरोनावायरस के बढ़ते हुए खतरे एवं शासन प्रशासन के नवीन दिशानिर्देशों के संबंध में जानकारी दी जा रही है  वर्तमान मैं गांव देहातों में शादी विवाह का सीजन होने से भीड़ भाड़ एकत्रित होने का खतरा बना हुआ है थाना प्रभारी द्वारा बताया गया  कि इस संबंध में समस्त सरपंच सचिव कोटवार से भी लगातार संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण एवं संक्रमण से बचाव के तरीके तरीकों से अवगत कराया जा रहा है। वही सावधान रहें सुरक्षित रहें मास्क ओर सामाजिक दूरी के साथ साथ कोरोना की गाईड लाइन का पालन करें।

No comments:

Post a Comment