रेवांचल टाइम्स :- बालाघाट जिले के लांजी नगर पंचायत में पदस्थ देवेंद्र मर्सकोले के द्वारा क्वीन सेंटर में मृतक के परिजनों के साथ किया गया हाथापाई बता दें कि 25 अप्रैल को ग्राम सिरे गांव निवासी विजय कालबेले के बड़े पिताजी का कोविड सेंटर में मृत्यु हो चुकी थी जिसके चलते परिवार जनों के द्वारा नगर पालिका सीएमओ को परिजनों के द्वारा शव मांगा गया तो सीएमओ के द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए परिवार वालों को मारपीट की गई
वही सूत्र बताते हैं कि देवेंद्र मर्सकोले भाजपा समर्पित परिवार से बताए जा रहे हैं और इन्हें बचाने के लिए और इनके द्वारा किये गए भ्रष्टाचार में कोई कार्यवाही न होने जिसके कारण अपनी गुंडागर्दी एवं इंसानियत को त्याग कर अभद्र व्यवहार किया गया जो घोर निंदनीय है ऐसी दबंग कर्मचारी के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई किया जाना न्यायोचित होगा
बता दें कि देवेंद्र मर्सकोले इसके पूर्व नगर परिषद शाहपुर प्रभारी नगर परिषद अधिकारी थे इनके ऊपर आरोप था कि शासन की राशि को कोरोना वायरस के नाम पर 2 लाख ₹74000 का अफरा तफरी किया गया था इससे समझा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को जिम्मेदार पद पर बैठाया जाय तो अपने पद का जिम्मेदार पूर्वक निर्वहन किया जाना चाहिए मगर देवेंद्र मचको ले भाजपा समर्पित परिवार से होने के कारण अपने गुंडागर्दी का परिचय दिया गया जो असंवैधानिक है
वही लोगो के द्वारा बताया जा रहा है कि देवेंद्र मर्सकोले की पत्नी नगर पालिका मलाजखंड में अध्यक्ष पद पर थी उनके कार्यकाल में वृक्षारोपण के तहत शासन द्वारा स्वीकृत राशि का अफरातफरी कर अपना निजी स्वार्थ साधा गया
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बना परी की फोटो

No comments:
Post a Comment