BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नहर में हो रहा घटिया काम किसानों ने रुकवाया काम, किसानों की आपत्ति के बाद ठेकेदार ने सुधार कराने की बात कही....देखिए वीडियो - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 26, 2021

नहर में हो रहा घटिया काम किसानों ने रुकवाया काम, किसानों की आपत्ति के बाद ठेकेदार ने सुधार कराने की बात कही....देखिए वीडियो

 




रेवांचल टाइम्स :-  एक तरफ जिले के अधिकारी कोरोना मैं लगे हुए और दूसरे तरफ ठेकेदार की बल्ले-बल्ले

माइनर नगरों में लाइनिंग का काम शुरू हो गया है गुजरात की पी सी सी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बखारी शाखा नहर डी 18 आर का काम सिमरिया से मंगवानी कला के बीच चल रहा है जिसमें घटिया निर्माण कार्य कराया जाना है यह देखते हुए किसानों ने काम को रुकवाया

जल उपभोक्ता संस्थान 21 के पूर्व अध्यक्ष शिवराम सनोडिया सिंगोड़ी वालों के साथ कुछ जागरूक किसानों ने जब नहर का घटिया काम देखा तो काम कर रही कंपनी को मापदंडों से काम करने की बात कही किसानों की बात ना सुनने पर किसानों द्वारा काम को रुकवा दिया गया अब ठेकेदार किसानों को काम की गुणवत्ता सुधारने की बात कहकर काम को आगे करने की बात कह रहा है ठेकेदार द्वारा 25 -4 -2021 को किसानों को काम देखने की बात कही गई जब आज शिवराम सनोडिया  के साथ अन्य किसान कार्य स्थल पर पहुंचे तो देखा कि मापदंडों के अनुसार मुर्रम 20 सेंटीमीटर डालना था वह काम बंद करवाते समय 4 से 5 सेंटीमीटर डल रही थी वह अब 8 से 10 सेंटीमीटर डल रही है जो कि अभी भी सही मापदंडों से नहीं है और मुरम के बाद जो सीमेंट कांक्रीट कि जो दीवाल बनना है उसमें तो मानो लीपापोती हो रही है सीमेंट कांक्रीट से जो नहर की सीलिंग होना है उसकी सीमेंट रेत गिट्टी का रेसो भी मानक के अनुसार नहीं है सीमेंट रेट गिट्टी के साथ डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है किसानों ने बताया कि काम अभी भी मानक के अनुसार नहीं हो रहा है जब तक कार्य मानक के अनुसार ना हो काम को रोक दिया जाए

इसकी सूचना वीडियो फोटो पंचनामा सहित किसानों द्वारा उपयंत्री को भी दी जा चुकी है अब देखना है कि इसमें कोई कार्रवाई होती है या ठेकेदार के रसों से काम चलता रहता है।

विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपार्ट

No comments:

Post a Comment