BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्मी आते ही पानी पीने के लिए बूंद बूंद को तरस रहे ग्रामवासी गर्मी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 10, 2021

गर्मी आते ही पानी पीने के लिए बूंद बूंद को तरस रहे ग्रामवासी गर्मी...


रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले की बजाग विकासखंड में इन दिनों बढ़ती गर्मी में ग्रामवासी जल संकट से जूझ रहे हैं दो पंचायत में एक ही टंकी बजाग माल एवं बजाग रैयत कस्बा क्षेत्र में लगभग 4 हजार आबादी के घट प्यासे हैं 1 महीने से ग्रामवासी पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं 4 दिनों से नल जल सप्लाई मोटर वॉल खराब होने के कारण बंद है जिससे ग्रामवासी पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं एक माह से हैंडपंप भी बंद पड़ा है गर्मी के मौसम के दस्तक के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच पेयजल की समस्या फिर सामने आने लगी है अभी से सार्वजनिक हेडपंप दम तोड़ रहे हैं ऐसा ही एक मामला बजाग रैयत ने कस्बा वार्ड क्रमांक 3 के सामने आया है जहां के रहवासी एक माह बीआरसी कार्यालय के पास बिगड़े हेडपंप को आज तक विभागीय कर्मियों द्वारा नहीं सुधर वाया गया स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत गर्मी में यहां हाल है तो आगे भीषण गर्मी में पेयजल की पूर्ति कैसे होगी हल्की यहां ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम के प्रारंभ के साथ गर्मी में पेयजल की समस्या बनने लगती है लेकिन स्थाई रूप से इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है सुबह से पेयजल के लिए भटकते ग्रामवासी वार्ड वासियों ने जानकारियां बताया जब से यहां हेडपंप बंद होने से खासकर कामकाजी लोग अधिक परेशान हैं पेयजल की चक्कर में सुबह दिन निकलने से पहले अन्य जल स्त्रोत की ओर जा कर नंबर लगाना पड़ता है तब कहीं जाकर पीने का पानी मिल रहा है इस चक्कर में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है महिलाओं ने बताया कि इस हेडपंप के भरोसे वार्ड क्रमांक 4 के भी रहवासी है लेकिन जब से यहां हेडपंप बंद पड़ा हुआ है तब से उन्हें लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है आसपास के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही बंद पड़ा हेडपंप मैं जो भी तकनीकी खराबी आ गई है उसे अतिशीघ्र सुधर आकर दूर करें और इसे चालू किया जाए ताकि लोगों को आसानी से पानी पीने के लिए मिल सके वहीं इस मामले में सरपंच सचिव पानी टंकी बंद होने को लेकर ग्रामीणों द्वारा जानकारी देने के बाद भी कुंभकरण की नींद सोए हैं लोगों की समस्याओं से अनजान बने हुए हैं पंचायत समिति एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा कोई सख्त कदम ना उठाया जाना लोगों को और परेशान कर रहा है दोनों ही पंचायत के सरपंच निज स्वार्थ के चलते ग्रामीणों के लिए पानी की समस्या को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठा रहे हैं ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस संबंध में गंभीरता लेते हुए लोगों की समस्या का निराकरण करें जिससे लोगों को पेयजल की व्यवस्था हो सके।



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment