मण्डला 11 अप्रैल 2021
वर्तमान में कोरोना वाइरस संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा परीक्षाओं के आयोजन के सम्बंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी द्धारा बताया गया है कि कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं तथा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिये शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को विद्यालय से ही प्रश्नपत्र वितरित किये जायेंगे जिसे सम्बंधित विद्यार्थी अपने घर से हल कर विद्यालय द्वारा निर्धारत समय-सीमा में जमा करेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा तथा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा हेतु समय सारिणी जारी की गई है किन्तु वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के कारण जिलों में भिन्न-भिन्न परिस्थितियाँ होने के कारण समय सारिणी अनुसार कार्यवाही का बंधन समाप्त किया गया है। शाला प्रमुख 12 अप्रेल अथवा जिले में लॉकडाउन की स्थिति में जिस दिन भी लॉकडाउन खुले उस दिन जिले की स्थानीय परिस्थिति के अनुसार सभी प्रश्नपत्र एवं कोरी उत्तर पुस्तिकायें विद्यार्थियों को एक साथ प्रदान करेंगे। शाला में प्रश्नपत्र प्राप्त करने का समय प्रातः 9 से 12 बजे तक का रहेगा। प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका वितरण करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जायेगा। कोविड-19 एसओपी का पालन करना नितांत अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों से पुनः उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त करने के लिये भी शाला प्रमुख अपने स्तर से तिथि निर्धारित कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षकों के द्धारा ही किया जायेंगा। समस्त प्राचार्य अनिवार्यतः यह सुनिश्चित करेंगे कि 30 अप्रेल तक गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विमर्श पोर्टल पर ही परीक्षा परिणामों की प्रविष्टि की जा सके। छात्रावासों में दर्ज विद्यार्थी निकटस्थ शाला से प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त कर सकेंगे तथा उसी विद्यालय में उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे सम्बंधित शाला विद्यार्थियों का मूल्यांकन करके उनके अंक मूल शाला में भेजने का दायित्व सम्बंधित संस्था प्रमुख का होगा।
Sunday, April 11, 2021
Home
collector-mandla
Education
mandla
Top
कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं तथा प्री-बोर्ड के प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका वितरण के निर्देश जारी
कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं तथा प्री-बोर्ड के प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिका वितरण के निर्देश जारी
Tags
# collector-mandla
# Education
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
collector-mandla,
Education,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment