BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: 4 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए...लगाए गए 334 कोविड टीके - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 9, 2021

मण्डला: 4 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए...लगाए गए 334 कोविड टीके



मण्डला 9 अप्रैल 2021



मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 8 अप्रैल की शाम 4 बजे से 9 अप्रैल की शाम 4 बजे तक जिले में 4 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं जिनमें बम्हनी बंजर निवासी 55 वर्षीय महिला, ब्लॉक घुघरी ग्राम दासटोला निवासी 40 वर्षीय पुरुष, ब्लॉक निवास ग्राम पिपरिया निवासी 29 वर्षीय पुरुष, ग्राम बिसौरा निवासी 36 वर्षीय पुरुष शामिल है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई।


सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम जनता को एक मार्च 2021 से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जिले में 1 टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है। सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र हितग्राहियों को 9 अप्रैल को शाम 4 बजे तक कुल 334 टीके लगाए गए।


No comments:

Post a Comment