BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर में कोरोना के मरीजों की बढती तादाद आज 236 मिले........और अपडेट जाने क्लिक करें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 4, 2021

जबलपुर में कोरोना के मरीजों की बढती तादाद आज 236 मिले........और अपडेट जाने क्लिक करें


कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार 4 अप्रैल को 155 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया हैवहीं 1917 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 236 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 155 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 233 हो गई है और रिकवरी रेट 91.05 प्रतिशत हो गया है । कल शनिवार की शाम बजे से आज रविवार की शाम बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 236 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार 025 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 273 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1519 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2091 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

No comments:

Post a Comment