BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला पंचायत सीईओ ने किया मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण सभी श्रमिकों को मास्क लगाकर कार्य करने की दी हिदायत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, April 28, 2021

जिला पंचायत सीईओ ने किया मनरेगा के कार्यो का निरीक्षण सभी श्रमिकों को मास्क लगाकर कार्य करने की दी हिदायत...


रेवांचल टाईम्स :- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जनपद पंचायत मेहदवानी की ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत पायली एवं खरगवारा में मनरेगा योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया ।


जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण के दौरान श्रमिकों से बात की और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दो गज की दूरी पर रह कर कार्य करने एवं हर दो घंटे में साबुन से हाथ धोने को कहा ।






सीईओ ने जनपद पंचायत मेहदवानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश कुमार पांडे को निर्देश दिए कि सभी कार्यों में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए, कोई भी श्रमिक बिना मास्क के कार्य न करें कार्य पर आने वाले सभी श्रमिकों को दो-दो मास्क उपलब्ध कराए जाएं ।

सीईओ ने ग्राम पंचायतों में बनाए गए कंटेनमेंट एरिया का निरीक्षण किया और आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से चर्चा की । उन्होंने इस अवसर पर श्रमिकों एवं ग्रामीणों से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment