मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना विकराल रूप लेता जा रहा है, जिसके चलते स्थिति बदतर होती नजर आ रही है, बता दें मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के अब तक के सभी प्रयास कारगर साबित नहीं हो पाए हैं। पहले नाइट कर्फ्यू फिर वीक एंड में लॉकडाउन और अब कोराेना कर्फ्यू, बावजूद इसके संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही। एमपी में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शहरों में लॉकडाउन का बढ़ना जारी है।
रविवार को रतलाम और जबलपुर में 1 मई तक बढ़ा लॉकडाउन :
बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना का कोहराम जारी है वही बेकाबू होते कोरोना को रोकने के लिए आज मध्यप्रदेश के जिले में कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब रतलाम और जबलपुर में 1 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
जबलपुर कलेक्टर ने ट्वीट कर कहा कि- अब एक मई की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा जबलपुर नगर निगम और जबलपुर छावनी परिषद की सीमा क्षेत्र में जनता कोरोना कर्फ्यू,कोरोना कर्फ्यू के दायरे में जिले के सभी नगरीय निकाय भी शामिल।
छिंदवाड़ा में 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन :
वहीं मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 3 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया है, बताते चले कि एमपी में कोरोना की दूसरी लहर से हालात ज्यादा खराब हैं, वैश्विक महामारी कोरोना को रोकने के लिए इससे पहले रविवार को भी बैतूल और अशोकनगर, सागर, सतना, खरगोन, धार जिले में लॉकडाउन बढ़ाया गया।
छिंदवाड़ा कलेक्टर ने किया ट्वीटसम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में 3 मई 2021 की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू के आदेश जारी।

No comments:
Post a Comment